कृष्णांजलि नाट्यशाला में ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह व विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
डॉ. अंगद धारिया आगरा ने सुनाया ये वतन हमारा यारा, जान से भी प्यार है, भारती मां जिंदाबाद सबका एक नारा है। प्रो. ओमपाल सिंह निडर ने पढ़ा उठो साथियो, निज धरम बिक न जाए, बहनो जगो, निज शरम बिक न जाए। राम राहुल अंडला, डॉ. जय प्रकाश मिश्र, प्रेमकिशोर पटाखा, ममता वार्ष्णेय, मणि मधुकर मूसल आदि ने काव्यपाठ किया।
इस दौरान शिक्षा, चिकित्सा में योगदान करने वाले, समाजसेवी, कलाकार, साहित्यकारों सहित 21 विभूतियों को राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक प्रेम किशोर पटाखा, प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर डीआर यादव, कालीचरण ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्रकार शिवाशीष शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, किशोर कुमार, ज्ञानेंद्र मिश्रा, डॉ. विभव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।