{"_id":"626ae7068f05c45f3d39fc16","slug":"aligarh-encroachment-removal-campaign-will-start-in-the-city-from-may-6-aligarh-news-ali290353278","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : शहर में छह मई से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : शहर में छह मई से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़क एवं नालियों पर अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने समय से अतिक्रमण नहीं हटाए तो छह मई से एक महीने के लिए प्रशासन सख्ती से अतिक्रमण हटाओ एवं स्वच्छता अभियान चलाएगा।
अतिक्रमण के कारण रामघाट रोड पर तालानगरी तक आए दिन जाम लग रहा है। भीषण गर्मी में स्कूली बच्चे जाम में फंसते हैं। लोगों को राहत प्रदान करने के लिए नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अधिकारियों को विशेष स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को भी निगम की टीम ने इस इलाके में समय से नाले और सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाने के बारे में लोगों को आगाह किया। सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद ने बताया कि एक माह का विशेष स्वच्छता व अतिक्रमण हटाओ अभियान का कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन
इन इलाकों में चलेगा अभियान
- 6 मई - कठपुला पुल से मालगोदाम होते हुए रेलवे रोड, अब्दुल करीम चौराहा तक।
- 7 मई - गांधी पार्क आश्रय गृह से पत्थर बाजार होते हुए बारहद्वारी तक।
- 9 मई - तस्वीर महल से शमशाद मार्केट होते हुए किला पुल तक।
- 10 मई - शमशाद मार्केट चौराहे से जमालपुर पुल तक।
- 11 मई - दुबे पड़ाव चौराहे से मदारगेट पुलिस चौकी होते हुए हाथरस अड्डे तक।
- 12 मई - हाथरस अड्डा से आगरा रोड, सासनी गेट तक।
- 13 मई - महाजन होटल से रामघाट रोड किशनपुर तिराहा तक।