फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Electricity cut in scorching heat made it miserable

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया बेहाल

Sun, 15 May 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Electricity cut in scorching heat made it miserable
सासनी गेट क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की छमता बढ़ाते कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तपती दुपहरी में लोग गर्मी से बेहाल रहे। ऐसे में बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। पिछले 24 घंटे में शहर के कई इलाकों में तकनीकी समस्या व फॉल्ट के कारण बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल खैर रोड की नवमान कॉलोनी और उसके आसपास के इलाके में रहा, जहां शुक्रवार की पूरी रात बिजली नहीं आई और लोग सो नहीं पाए। यहां करीब 11 घंटे बिजली संकट रहा। शनिवार दिन में एलमपुर, अचलताल व क्वार्सी बाईपास इलाके में भी बिजली कटौती हुई। इसके अलावा, सासनी गेट व हाथरस अड्डा विद्युत उप केंद्र पर काम होने के चलते क्षेत्र में दो-दो घंटे की पूर्व घोषित कटौती से भी लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुसार, शहरी क्षेत्र में 21 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश हैं और पावर कार्पोरेशन के स्तर से आपूर्ति देने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, मगर गर्मी में मांग बढ़ने से बिजली कटौती बढ़ गई है। शुक्रवार रात दस बजे नवमान कॉलोनी में ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर की एमसीबी में तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घंटे तो लोग यूं ही बिजली कटौती समझते रहे, जब जानकारी की तो पता चला कि कॉलोनी में ही आपूर्ति बंद है। इस पर खेरेश्वर बिजलीघर संपर्क किया गया तो पता चला कि एमसीबी में दिक्कत है। खास बात ये कि इस इलाके में अंडरग्राउंड केबिल है। इसलिए जांच में काफी समय लगा और सुबह नौ बजे आपूर्ति शुरू हो पाई।
दिन में कई बार ट्रिपिंग ने भी परेशान किया। कमोबेश यही हाल दोपहर में एलमपुर व क्वार्सी बाईपास क्षेत्र के रहे। कंट्रोल रूम के जरिये शिकायत पर समस्या का समाधान कराया गया। ऐसे में इस गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा।
- बिजली संकट इस गर्मी में ज्यादा परेशान कर रहा है। आलम ये है कि दोपहर और रात के समय बिजली कटौती ज्यादा परेशान करती है। - कविता मित्तल, बेगमबाग
- शनिवार को सबसे ज्यादा परेशानी हुई है। एक तो गर्मी से हाल बेहाल रहा। ऊपर से कटौती ने परेशान किया। उद्योग धंधों पर भी असर पड़ रहा है। - अजय लिथो, प्रिंटर्स, अचलताल
- दोपहर में पावर कट ने आज बहुत परेशान किया। इस समस्या का समाधान बेहद जरूरी है। इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। - चिराग वार्ष्णेय, रेलवे रोड
- रात और दिन में बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। ट्रिपिंग की समस्या भी बहुत परेशान करती है। बिजली विभाग को समस्या का समाधान करना चाहिए। - नवेद खां अमीर निशा
तीन ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ी, पांच पर काम जारी
गर्मी में ओवरलोडिंग व लाइन लॉस की समस्या अधिक होती है। फिलहाल, यह समस्या एक माह अभी और झेलनी होगी। कार्पोरेशन के स्तर से शहर में ओवरलोडिंग की समस्या के निदान के लिए दो करोड़ रुपये बिजनेस प्लान के तहत स्वीकृत किए गए हैं, जिस पर काम भी शुरू हो गया है। शहर के तीन ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि शनिवार को की गई है। बाकी पांच पर काम जारी है। एक-दो दिन में यह काम भी पूरा हो जाएगा। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।
नगरीय विद्युत क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत शहर के 250-250 केवीए के आठ ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 400-400 केवीए की जा रही है। शनिवार को सासनी गेट, भुजपुरा, हाथरस अड्डा के तीन ट्रांसफार्मरों का काम पूरा हो गया।
इसके चलते वहां दिन में पावर कट रखा गया। शेष पांच का काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। वहां प्लंथ आदि बना दी गई है। इसके अलावा, 33 हजार केवीए की रिंग लाइन बनाई गई है। यह काम शनिवार को हुआ है, जिसमें सासनी गेट को मथुरा रोड से जोड़ा गया है। इससे काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात में खैर रोड पर एमसीबी को लेकर दिक्कत रही थी, जिसे सुबह सही कराया गया है।
पारा 44 पार, तपिश ने झुलसाया
शनिवार सुबह से सूरज की तपिश शुरू हो गई। करीब दस बजे से चलीं गर्म हवाओं ने झुलसाना शुरू कर दिया। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और दोपहर में कई सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दिन में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले एक सप्ताह से पारा लगातार बढ़ रहा है। सुबह से ही लोग धूप व गर्मी से बेहाल नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रही। गर्मी का आलम यह रहा कि सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था।
दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्म हवाओं ने लोगों को खूब सताया। शाम तक सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया। इससे पहले अप्रैल में पारा 44 डिग्री के पार गया था। गर्मी के चलते पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे थे। 44.8 डिग्री तापमान में एसी भी असर नहीं कर रहे थे।

मौसम विभाग की मानें तो अभी एक सप्ताह तक गर्मी के तेवर तल्ख ही रखेंगे। डॉक्टरों की सलाह है कि तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। जरूरी काम होने पर अपने आप को ढक कर निकलें। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed