फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Election Result: First round of counting of votes completed in the district BJP ahead in four seats

Aligarh Election Result: जिले में पहले राउंड की मतगणना पूरी,  चार सीटों पर भाजपा आगे

Thu, 10 Mar 2022 10:27 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 10 Mar 2022 10:27 AM IST
सार

अलीगढ़ सदर सीट पर भाजपा की मुक्ता राजा सपा प्रत्याशी जफर आलम से आगे चल रही हैं। मुक्ता राजा को पहले राउंड तक 5,066 वोट मिट चुके हैं वहीं जफर आलम को 2,907 वोट मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Aligarh Election Result: First round of counting of votes completed in the district BJP ahead in four seats
भाजपा - फोटो : फाइल

विस्तार

अलीगढ़ में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक हुई मतगणना में जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा आगे चल रही है जबकि तीन सीटों की पर अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन


अलीगढ़ सदर सीट पर भाजपा की मुक्ता राजा सपा प्रत्याशी जफर आलम से आगे चल रही हैं। मुक्ता राजा को पहले राउंड तक 5,066 वोट मिट चुके हैं वहीं जफर आलम को 2,907 वोट मिल चुके हैं। तीसरे स्थान पर बसपा की रजिया खान को 411 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के सलमान इम्तियाज 178 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन

खैर सीट पर भाजपा के अनूप प्रधान को 4,473 वोट मिल चुके हैं जबकि बसपा की चारू केन 2,750 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सपा गठबंधन से रालोद प्रत्याशी भगवती प्रसाद को 1,272 वोट मिल चुके हैं जबकि कांग्रेस को मोनिका को 50 वोट मिले हैं।

बरौली में भाजपा प्रत्याशी पहले पर, दूसरे पर बसपा

बरौली सीट पर भाजपा के जयवीर सिंह को 4,131 वोट मिल चुके हैं जबकि दूसरे स्थान पर बसपा के नरेंद्र शर्मा को 2,134 वोट मिले चुके हैं। गठबंधन से रालोद प्रत्याशी प्रमोद गौढ़ को 141 वोट मिले हैं।

कोल विधानसभा सीट पर भाजपा के अनिल पाराशर 4,035 वोट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी शाज उर्फ अज्जू इशहाक को 2,740 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के विवेक बंसल को 559 वोट मिले हैं जबकि बसपा के मोहम्मद बिलाल को 205 वोट मिल चुके हैं। तीन सीटों पर पहले राउंट की वोटिंग के परिणाम स्पष्ट नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed