फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Elderly death from Corona

अलीगढ़ : कोरोना से बुजुर्ग की मौत

Fri, 07 Aug 2020 09:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Elderly death from Corona
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस से संक्रमित रामबाग के एक 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। दिल की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग का उपचार शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था।
विज्ञापन

रामबाग गली नंबर 6 निवासी बुजुर्ग को रविवार को दिल का दौरा पड़ा था। आनन-फानन में उन्हें रामघाट रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कोरोना सहित अन्य सभी जांचें कराई गईं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल ने उपचार करने से हाथ खड़े कर दिए। परिजन बुजुर्ग को लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वेंटिलेटर खाली नहीं होने की बात कहकर मरीज को किसी अन्य हॉस्पिटल में उपचार कराने का सुझाव दिया गया। फिर परिजन धौर्रा स्थित एक हॉस्पिटल में गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान मरीज की मृत्यु हो गई। परिजनों ने पीपीई किट पहनकर शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक के पुत्र हरपाल सिंह ने बताया कि मां सहित घर के पांच लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। मां का उपचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है जबकि अन्य लोग अतरौली स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed