{"_id":"60315c3a8ebc3ee9027b0d01","slug":"aligarh-duplicate-aircraft-will-crash-in-john-s-attack-city-office-news-ali25680810","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जॉन के ‘अटैक’ में डुप्लीकेट विमान होगा क्रैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जॉन के ‘अटैक’ में डुप्लीकेट विमान होगा क्रैश
विज्ञापन
अलीगढ़ : धनीपुर हवाई पट्टी पर फिल्म अटैक की शूटिंग के दौरान अभिनेता जॉन अब्राहम की शूटिंग को देखत?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशीष निगम
अलीगढ़। महंगी से महंगी बाइकों-कारों के पलटने और छोटे बड़े हवाई जहाजों के क्रैश होने के नजारे अक्सर हम रुपहले पर्दे पर देखते रहते हैं, लेकिन ये आधी हकीकत और आधा फसाना ही होते हैं। धनीपुर हवाई पट्टी पर भी इन दिनों जान अब्राहम की आने वाले फिल्म अटैक की शूटिंग में कुछ ऐसे ही सीन फिल्माए जा रहे हैं। जिसमें अब एक दृश्य में असली विमान का हूबहू डुप्लीकेट मॉडल क्रैश कराया जाएगा। इस डुप्लीकेट विमान को बनवाया जा रहा है। ये सीन संभवत: सोमवार को फाइनल शूट किया जाएगा।
इस सीन के वास्ते पहले तो फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने यहां के एंबीशन फ्लाइंग क्लब से दो विमान किराए पर लेने का मन बनाया था, लेकिन जब क्रैश होने वाले सीन की बात आई तो क्लब पीछे हट गया। इसके बाद तय हुआ कि वो सीन एक डुप्लीकेट विमान पर फिल्माया जाएगा। प्रोडक्शन हाउस ने इसके लिए आननफानन असली विमान जैसा दिखने वाला डुप्लीकेट विमान मॉडल बनना शुरू कर दिया। जिसका ढांचा तैयार हो गया है अब उस पर चादर चढ़ा कर रंगरोगन होगा। इसे रविवार तक पूरा बना लिया जाएगा। इसी मॉडल के सहारे विमान क्रैश होने और आग लगने का सीन फिल्माया जाएगा। गौर हो कि सरकारी नियमों के अनुसार ही प्रोडक्शन हाउस को एक हजार रुपये रोज के किराए पर हवाई पट्टी पर शूटिंग करने की इजाजत मिली है।
जान अब्राहम के निजी प्रोडक्शन हाउस जेए इंटरटेंटमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म अटैक की शूटिंग एनसीआर और अलीगढ़ में जारी है। फिल्म के निर्देशक लक्ष्यराज आनंद है। प्रोडक्शन हाउस की सर्वेसर्वा शिवानी अग्रवाल ने एंबीशन फ्लाइंग क्लब से दो विमान किराए पर मांगे थे। गौर हो कि नोएडा में फिल्म सिटी की स्थापना के एलान के बाद अलीगढ़ में मेन स्ट्रीम सिनेमा की पहली तीन दिवसीय शूटिंग हो रही है। जिसको लेकर कई दर्शक धनीपुर हवाई पट्टी पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वो कुछ भी देख नहीं पा रहे हैं। क्योंकि यहां बाहरी लोगों का प्रवेश बंद है।
विज्ञापन
ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि नोएडा में फिल्म सिटी की घोषणा होने के बाद अलीगढ़ में मेन स्टीम सिनेमा की तीन दिन की शूटिंग हो रही है। हमारी कंपनी से विमान किराए पर लेने की बात हुई थी, लेकिन क्रैश सीन होने की वजह से हमने इंकार कर दिया। बाकी हम सभी लोग शूटिंग में सहयोग कर रहे हैं। हमने तीन दिन के लिए अपना प्रशिक्षण भी बंद कर दिया है।
-विशाल गर्ग (बीडीके), डायरेक्टर एंबीशन फलाइंग क्लब