फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh DM Visakh ji raids RTO office-training center

Aligarh News: आरटीओ कार्यालय-ट्रेनिंग सेंटर पर डीएम की छापेमारी, 12 लोग पकड़े, मिले फर्जी कागजात

Tue, 16 Jul 2024 02:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 02:21 PM IST
सार

आरटीओ कार्यालय के बाहर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। ये लोग आरटीओ कार्यालय परिसर के बाहर जनता को बहकाते हैं। अधिकारियों ने इन बिचौलियों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्णय लिया। यहां डीएम विशाख जी के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

विज्ञापन
Aligarh DM Visakh ji raids RTO office-training center
डीएम विशाख जी और एडीएम सिटी आरटीओ कार्यालय में छापेमारी करते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ डीएम विशाख जी के नेतृत्व में 16 जुलाई को एक टीम ने आरटीओ कार्यालय एवं ट्रेनिंग सेंटर में छापेमारी की। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई कार्रवाई से कार्यालय के बाहर बैठे दलालों में खलबली मच गई। दलाल सामान सहित भाग ही रहे थे कि 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से कई फर्जी कागजात मिले हैं। डीएम ने पकड़े गए दलालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय के बाहर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। ये लोग आरटीओ कार्यालय परिसर के बाहर जनता को बहकाते हैं। अधिकारियों ने इन बिचौलियों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्णय लिया। यहां डीएम विशाख जी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इससे वहां खलबली मच गई। कुछ अराजक तत्व अपना बोरिया बिस्तर समेट कर भाग खड़े हुए। वहां 12 लोग पकड़ लिए गए, जिसमें छह लोग आरटीओ कार्यालय से एवं तीन लोग आईटीआई स्थित ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग सेंटर से पकड़े गए हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए दलाल

पकड़े लोगों में एक हिस्ट्रीशीटर भी
आरटीओ कार्यालय और ट्रेनिंग सेंटर पर डीएम की छापेमारी में पकड़े गए 12 लोगों में एक बन्ना देवी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर कई मामले चल रहे हैं।


छापेमारी में  नौ दलाल पकड़े गए हैं। इनके पास से कुछ फर्जी कागजात मिले हैं। सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराने की तैयारी की जा रही है।- अमित कुमार, एडीएम सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed