फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: DM, SSP inspected polling stations, gave instructions to officers

अलीगढ़: डीएम, एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 11 Jan 2022 09:18 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 11 Jan 2022 09:18 PM IST
सार

विधान सभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम शुरू हो गया है, जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा। यहां शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम के लिए  0571-2420141 व टोल फ्री नंबर 1950 जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Aligarh: DM, SSP inspected polling stations, gave instructions to officers
संवेदनशील मतदान स्थलो का निरीक्षण करते एसएसपी और डीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने मंगलवार को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मतदान दिवस पर बिना किसी डर, खौफ़ एवं लोभ लालच के मतदेय स्थल पर आकर मतदान करें।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कोल विधान सभा के चार संवेदनशील और महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारियों को 107, 116 के तहत अब तक की गई कार्रवाई की थानेवार समीक्षा की। कोरोना को लेकर रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रारूप और रंग में मतदान केंद्र का नाम, मतदेय स्थल की संख्या, हिस्ट्रीशीटर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिले की सीमा के बाहर या जेल भिजवाने की कार्रवाई करने को लेकर थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम, एसएसपी ने सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रेमनगर, सुभाष जूनियर हाई स्कूल खैर रोड, प्राथमिक विद्यालय कस्बा कोल, नगला आशिक एवं बिहारी लाल इंटर कॉलेज भुजपुरा में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृहद स्तर पर चलाया जा रहा चेकिंग अभियान 

विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस ने ऑपरेशन ब्लैक कैट व ऑपरेशन तिकड़ी शुरू किया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार सहिंता को प्रभावी बनाने के लिए चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन ब्लैक कैट के तहत वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन तिकड़ी के तहत तीन सवारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, सभी पार्टियों के होर्डिंग, बैनर, वॉल पेंटिंग, झंडे, प्रचार सामग्री आदि को हटाया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट में खुला कंट्रोल रूम, 24 घंटे रहेगा सक्रिय

विधान सभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम शुरू हो गया है, जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा। यहां शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम के लिए  0571-2420141 व टोल फ्री नंबर 1950 जारी किए गए हैं। पुलिस की तरफ से 9454402817 नंबर जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

डीएम ने मंगलवार को कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम पर चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत को दर्ज कराया जा सकता है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed