{"_id":"65621332a812c934cd0627dd","slug":"aligarh-dm-indra-vikram-singh-baked-rotis-in-tandoor-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखकर सब रह गए दंग: डीएम साहब ने सेंकी तंदूर में रोटियां, पहले भी कर चुके हैं चौंकाने वाले ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखकर सब रह गए दंग: डीएम साहब ने सेंकी तंदूर में रोटियां, पहले भी कर चुके हैं चौंकाने वाले ये काम
Sat, 25 Nov 2023 09:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Nov 2023 09:01 PM IST
सार
डीएम इंद्र विक्रम सिंह तालानगरी स्थित मैरिज होम पहुंचे। वहां पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान उन्हें तंदूर पर रोटियां सिंकती दिखीं। वह वहां पहुंच गए और लोहे की दो सलाईयों को लेकर तंदूर से रोटियां निकालने लगे।
विज्ञापन
तंदूर में रोटियां सेंकते डीएम इंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के डीएम और आईएएस अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने हाथ में लोहे की दो सलाई लेकर तंदूर में रोटियां सेंकी। रोटियों को सिंकने के बाद उन्होंने तंदूर से निकाल कर सामने रख दिया और बोले खाकर देखिए अच्छी तरह सिंक गई हैं या नहीं। डीएम साहब को तंदूर में रोटियां सेंकते देख अधिकारी, अर्दली, पुलिसकर्मी और दावत खाने आए घराती-बराती दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह तालानगरी स्थित मैरिज होम पहुंचे। वहां पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान उन्हें तंदूर पर रोटियां सिंकती दिखीं। वह वहां पहुंच गए और लोहे की दो सलाईयों को लेकर तंदूर से रोटियां निकालने लगे। डीएम साहब ने रोटियां निकाल कर मेज पर रखीं और कहने लगे कि रोटियां खाकर देखो, अच्छी तरह सिंक गईं हैं या कच्ची रह गईं हैं। उन्हें देखकर दावत खाने आए वहां पर खड़े लोग दंग रह गए कि एक आईएएस तंदूर पर रोटियां सेंक रहा है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह की शालीनता और सभी को एक समान समझने की आदत को हर किसी ने वहां सराहा।
विज्ञापन
पहले भी कर चुके हैं ये काम
डीएम इंद्र विक्रम सिंह एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी हैं, साथ ही वह अपने सीधे और सच्चे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। पहले भी वह ऐसे काम कर चुके हैं, जिसके कारण वह चर्चा में रहे। उन्होंने एक बार चाय बनाकर सभी को पिलाई। एक उन्होंने जलेबी भी तलीं। जिलाधिकारी ने मेटाडोर तक को चलाकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। एक गांव में उन्होंने चारपाई पर बैठकर चूल्हे की रोटी खाईं।