फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh DM inaugurated the statues of Vivekananda and Rani Laxmibai

75वां गणतंत्र दिवस: डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण, विवेकानंद-लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

Fri, 26 Jan 2024 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 10:25 PM IST
सार

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने रामकृष्ण मिशन के संस्थापक, आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की घोड़े पर सवार प्रतिमा का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Aligarh DM inaugurated the statues of Vivekananda and Rani Laxmibai
स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर लोकार्पण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। तदोपरांत स्वामी विवेकानंद और रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन


डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने रामकृष्ण मिशन के संस्थापक, आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी की प्रतिमा की स्थापना से जिले के युवाओं को प्रेरणा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। आपका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। आपने 1893 में शिकागो में विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया। उनका कथन था कि उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई की घोड़े पर सवार प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा महिला शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवंबर 1828 को हुआ था। आपके बचपन का नाम मणिकर्णिका था, परंतु प्यार से उन्हें मनु कह कर पुकारा जाता था। लोग उनको छबीली भी कहते थे। वह 1857 की क्रांति की दूसरी शहीद वीरांगना थीं। 29 वर्ष की आयु में अंग्रेजों से युद्ध किया। 1842 में झांसी के मराठा शासित गंगाधर राव नेवालकर के साथ आपका विवाह हुआ। विवाह के पश्चात उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया। 


इंद्र की कृपा बरस रही पूरे हरिगढ़ पर...
गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने जिलाधिकारी की उपलब्धियों एवं कार्यशैली को कविता पाठ के रूप में सुनाया। उनके कविता पाठ इंद्र की कृपा बरस रही पूरे हरिगढ़ पर... में डीएम इंद्र विक्रम सिंह के अब तक के कार्यकाल को बड़े ही सुंदर शब्दों में प्रस्तुत किया है। 

इस दौरान एडीएम अमित कुमार भट्ट, पंकज कुमार नगर मजिस्ट्रेट रमाशंकर, एसीएम केबी सिंह, मो अमान, संयुक्त निदेशक पेंशन एवं कोषागार महिमा चन्द, सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश मिश्रा, ईडीआई संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed