फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh district hospital burn ward locked

Aligarh: जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में ताला, लौटाए जा रहे झुलसे मरीज, मेडिकल कॉलेज हो रहे रेफर

Sun, 18 May 2025 11:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 11:29 AM IST
सार

अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल  मलखान सिंह में आग से झुलसे मरीजों को निराशा ही मिलती है। यहां बर्न वार्ड है, जिस पर ताला लगा रहता है। आग से झुलसे मरीजों को लौटा दिया जाता है या जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जाता है।

विज्ञापन
Aligarh district hospital burn ward locked
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड पर लगा तालाजिला अस्पताल के बर्न वार्ड पर लगा ताला - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल के बर्न वार्ड पर ताला लटका है। आग से झुलसे मरीज यहां से लौटाए जा रहे हैं। अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा न होने के चलते उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। 

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बर्न वार्ड में कोई फालतू व्यक्ति न बैठे, इसलिए इस पर ताला लगा दिया गया होगा। उधर, जेएन मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में रोजाना चार-पांच आग से झुलसे मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

तीन दिन पहले रिश्तेदार लेकर अस्पताल पहुंचे थे। वह आग से झुलस गए थे। अस्पताल में कर्मचारियों ने बताया कि झुुलसे मरीजों का उपचार नहीं होता है, क्योंकि बर्न वार्ड बंद है। इसके डॉक्टर नहीं हैं। मरीज को निजी अस्पताल भर्ती करना पड़ा। उनके इलाज में अच्छी खासी रकम भी खर्च हो गई।-मोंटी

विज्ञापन
विज्ञापन

केमिकल के छींटे पड़ने से पड़ोसी का दाहिना हाथ झुलस गया था। उन्हें लेकर अस्पताल आए थे। पहले इमरजेंसी पहुंचे, तो बताया कि झुलसे मरीज का उपचार नहीं होता है। यहां आने वाले मरीज को रेफर कर दिया जाता है। पड़ोसी को निजी अस्पताल ले गए। मरीज को आर्थिक बोझ ज्यादा झेलनी पड़ी।-विवेक यादव

झुलसे मरीजों का इलाज होता है, लेकिन ज्यादा गंभीर मरीजाें को रेफर कर दिया जाता है। फिलहाल, इस समय कोई आग से झुलसा मरीज भर्ती नहीं है। बर्न वार्ड में ताला इसलिए लगा दिया जाता है, कोई फालतू व्यक्ति न बैठे।-डॉ. जगवीर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed