फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Development authority

रॉयल होम्स रेजीडेंसी कॉलोनी में मानचित्र के विपरीत बनाए भूखंड, एडीए ने जारी किया नोटिस

Fri, 08 Jan 2021 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Development authority
हरदुआगंज थाना क्षेत्र में तालानगरी से सटी रॉयल होम्स रेजीडेंसी कॉलोनी के आठ भूखंडों को एडीए (अलीगढ़ विकास प्राधिकरण) से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाने का मामला सामने आया है। इन भूखंडों का वर्ष 2013 में नक्शा पास हुआ था। करीब छह साल पहले इनको बनाकर तैयार किया गया। मुख्य बिल्डर की मौत भी हो चुकी है। एडीए ने अब इस मामले में जांच के बाद संज्ञान लिया है। स्व. बिल्डर की पत्नी सहित चार लोगों को नोटिस जारी किया है। 11 जनवरी तक उनको इस संबंध में जवाब प्रस्तुत करने का समय दिया है। अगर, जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो एडीए इन भूखंडों को सील या फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

एडीए की ओर से जारी किए गए नोटिस में आरोप है कि 2013 में पास कराए गए नक्शे में तलपट मानचित्र स्वीकृति के समय आंतरिक विकास कार्य की एवज में भूखंड संख्या 13, 19, 20, 27, 29, 30/1, 31 व 31/1 सहित अतिरिक्त जमीन, नर्सरी स्कूल, सुविधाजनक दुकानें प्राधिकरण के पक्ष में बंधक की गईं थीं। मगर, नक्शे में इस बात का साफ उल्लेख किया गया। इसके बाद भी बंधक भूखंडों को विक्रय किया गया। अन्य जमीन पर नक्शे के विपरीत निर्माण कराया गया। यह सभी अनुबंध की शर्तों के विपरीत है। एडीए सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि तथ्यों को छिपाकर व गलत रूप से नक्शे पास कराए। 1000 वर्ग मीटर जमीन पर यह पूरी कालोनी काटी गई। नोटिस में जिन भूखंड संख्याओं का जिक्र किया गया है, वह अवैधानिक हैं। इस मामले में मोनिका शर्मा पत्नी स्व. मनोज कुमार शर्मा निवासी 307 यूनिक अपार्टमेंट, लक्ष्मीबाई मार्ग, लज्जावती देवी शर्मा पत्नी गिरीश चंद्र शर्मा, रामपाल, छत्रपाल सिंह निवासी मोहल्ला बौहरान, हरदुआगंज को आरोपी बनाया गया है। मनोज कुमार की मौत होने के चलते उनकी पत्नी मोनिका शर्मा को जवाब देने के लिए नोटिस जारी हुआ है। अगर, इनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता तो इन भूखंडों को सील या फिर ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed