फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugurated schemes worth crores, said- If there was no BJP government, the district would not have got the gift of Defense Corridor

अलीगढ़: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण किया, कहा- भाजपा सरकार के कारण मिला डिफेंस कॉरिडोर

Fri, 26 Nov 2021 02:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 26 Nov 2021 02:58 PM IST
सार

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि साल 2017 के बाद से अब तक अलीगढ़ में 970 करोड़ रुपये के 1,168 काम हो चुके हैं। डिप्टी सीएम ने यहां सर्किट हाउस में पहुंचकर 274 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान 84 योजनाओं का लोकार्पण जबकि 69 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कल्याण सिंह के नाम पर अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग रखा गया है। इसमें भगवान राम व कल्याण का नाम शामिल है।

विज्ञापन
Aligarh: Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugurated schemes worth crores, said- If there was no BJP government, the district would not have got the gift of Defense Corridor
अलीगढ़ में संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न विकास योजना की शिला पट्टिकाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद विकास की गंगा बही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी प्रदेश में योगी सरकार नहीं होती तो अलीगढ़ को डिफेंस कॉरिडोर की सौगात नही मिल पाती। प्रदेश के 75 जिलों की सरकार ने सर्वांगीण विकास किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साल 2017 के बाद से अब तक अलीगढ़ में 970 करोड़ रुपये के 1,168 काम हो चुके हैं। डिप्टी सीएम ने यहां सर्किट हाउस में पहुंचकर 274 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान 84 योजनाओं का लोकार्पण जबकि 69 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कल्याण सिंह के नाम पर अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग रखा गया है। इसमें भगवान राम व कल्याण का नाम शामिल है। जर्गवा पर 400 करोड़ रुपये में बन रहा बाईपास मार्ग चार लेन का होगा। उन्होंने कहा कि यह रामघाट मार्ग है। इसमें राम व बाबुजी (कल्याण सिंह) का नाम शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने भी भाजपा की विकास कार्यों का लोहा माना है। अलीगढ़ महाराणा प्रताप सिंह के नाम से विश्वविद्यालय शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। आगामी समय अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में मिसाइल व युद्ध उपकरण बनेंगे, जो देश की सुरक्षा का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को चेतावनी है कि वह अपनी आतंकवाद की फैक्ट्री को बंद कर लें, नहीं तो अलीगढ़ में बनने वाली मिसाइल उनकी कब्र खोदेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aligarh: Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugurated schemes worth crores, said- If there was no BJP government, the district would not have got the gift of Defense Corridor
अलीगढ़ में डिप्टी सीएम का एक यह अंदाज भी देखने को मिला - फोटो : अमर उजाला

सपा सरकार में रामभक्तों पर चलवाई गई थीं गोलियां
उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अगुवाई और त्याग को नहीं बुलाया जा सकता है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं होती तो अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने की सम्भावना नही थी। सपा सरकार के दौरान निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। अगर आप लोगों ने केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की सरकार को बनाकर नहीं भेजा होता तो आज कश्मीर से धारा 370 नहीं हो सकती थी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं लाने का कार्य किया है। किसान, गरीब, मजदूरों की खुशहाली के लिए सरकार हमेशा तत्पर रही है। प्रधानमंत्री ने किसानों से माफी मांगते हुए कृषि कानून वापस लेकर देश और जनता के हित और सम्मान का काम किया।

कृषि कानून वापस होने पर विरोधियों में है बौखलाहट
कृषि कानून वापस होने पर विरोधियों में बौखलाहट है और वह मान रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने कृषि कानून वापस लेकर उनके हाथ से विरोध का मुद्दा छोड़ दिया है। आप लोग हर बार की तरह आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ दो तो उत्तर प्रदेश में भाजपा की 300 से अधिक सीटे आएंगीं।

भारत माता की जय बोलने से करताता है विपक्ष
उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस, बसपा सहित अन्य विपक्षी दल आज भारत माता की जय बोलने से कतराते हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद यह सब भारत माता की जय बोलने को मजबूर होंगे। आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव या अन्य दल कितने भी गठबंधन करें लेकिन उनकी भाजपा से कोई पार पाने वाला नहीं है। आज भाजपा की सरकार के बाद डबल इंजन की सरकार का परिणाम सभी देख रहे हैं। सपा, बसपा की सरकारों का लक्ष्य कुछ जिलों का ही विकास था, मगर हम 75 जिलों के विकास के लिए प्रतिबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed