फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Dengue case found in Fire Brigade Colony

अलीगढ़ : फायर ब्रिगेड कॉलोनी में मिला डेंगू का केस

Mon, 30 Aug 2021 04:04 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 04:04 PM IST
सार

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 5 कूलरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है।

विज्ञापन
Aligarh: Dengue case found in Fire Brigade Colony
डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर की फायर ब्रिगेड कॉलोनी में डेंगू का नया केस मिला है। शहर में यह डेंगू का दूसरा मामला है। बन्ना देवी थाना क्षेत्र की फायर ब्रिगेड कॉलोनी में 32 वर्षीय युवक हरिशंकर की रिपोर्ट धनात्मक आई है।

विज्ञापन


इससे पहले धनीपुर स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में डेंगू का पहला केस मिला था। नया मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फायर ब्रिगेड कॉलोनी में जाकर घर-घर में कूलर एवं अन्य जल स्रोतों की जांच कर रहे हैं। 110 घरों में 68 कूलर और 298 पानी पात्रों की जांच की गई।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 5 कूलरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। सहायक मलेरिया अधिकारी एवं टीम की मौजूदगी में पानी को फिंकवाया गया। लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कराया गया है। इसके साथ ही मलेरिया एवं डेंगू से बचाव से संबंंधित पंफलेट का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed