फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Demonstration by jamming GT Road for water

अलीगढ़ : पानी के लिए जीटी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन

Wed, 13 Apr 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Demonstration by jamming GT Road for water
सराय रहमान में पांच दिन से पानी के लिये परेशान महिलाएं थाना बन्ना देवी इस्पेक्टर से विरोध करती। स - फोटो : CITY OFFICE
पांच दिन से पानी के लिए तरस रहे मोहल्ला सराय रहमान के लोगों ने जीटी रोड जाम कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय रहमान में पिछले पांच दिन से पानी की समस्या है। भीषण गर्मी एवं रमजान में भी लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। बुधवार को स्थानीय लोग जीटी रोड पर आ गए और जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी वजह से आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जीटी रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्रदर्शन में काफी संख्या में बच्चों के साथ महिलाएं शामिल हुईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद, महापौर से लेकर नगर निगम तक में अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान में पानी की दिक्कत हो रही है। घर का कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। सराय रहमान में पानी का टैंकर भेजने का भी आश्वासन दिया। प्रदर्शन में जहांआरा, रुखसाना, शब्बो, प्रवीण, सर्बिया बेगम, शबनम बेगम आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed