{"_id":"61c62a6004ba660ebd41f604","slug":"aligarh-crushing-session-of-saathi-sugar-mill-started-with-worship-city-office-news-ali281443885","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पूजा-पाठ के साथ शुरू हुआ साथा चीनी मिल का पेराई सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पूजा-पाठ के साथ शुरू हुआ साथा चीनी मिल का पेराई सत्र
विज्ञापन
साथा चीनी मिल के शुभारंभ पर हवन करते अतिथि। संवाद
- फोटो : JAWAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार साथा चीनी मिल में शुक्रवार से पेराई सत्र 2021-22 की शुरुआत हो गई। दोपहर बारह बजे से चीनी मिल के प्रांगण में सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके बाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल एवं एसडीएम कोल संजीव ओझा ने मशीन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
पेेेेराई सत्र के उद्घाटन के लिए डीएम को आना था, लेकिन व्यस्तता के चलते वह नहीं आ सकीं। शुभारंभ के बाद एडीएम ने सर्वप्रथम भीमगढ़ी निवासी राजेंद्र सिंह की गन्ने से लदी बुग्गी के बैलों का तिलक कर पूजा की व बुग्गी मालिक को शॉल, बाल्टी व गुड़ देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने किसान कल्यान सिंह निवासी माधौगढ़ की गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की पूजा अर्चना की व कल्यान सिंह को बाल्टी व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मिल प्रबंधक राम शंकर ने बताया कि अबकी बार 2021-22 में छह लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य दिया गया है। 2020 - 21 में पांच लाख क्ंिवटल गन्ना पेराई का लक्ष्य था। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को मिल का ट्रायल हो चुका है, दोबारा भी ट्रॉयल लिया जाएगा व 27 दिसंबर से गन्ना पिराई के लिए मिल चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
साथा चीनी मिल बचाओ संघर्ष मोर्चा के डा. शैलेंद्रपाल सिंह ने बताया कि अब तक के इतिहास में पहली बार सबसे लेट उद्घाटन हुआ है। नई चीनी मिल का निर्माण कराना ही अति आवश्यक है, तभी किसान को कुछ सहायता मिल सकती है। ब्लॉक प्रमुख जवां ठाकुर हरेंद्र सिंह ने कहा कि नवनिर्मित साथा शुगर मिल के लिए सरकार द्वारा माह मार्च में बजट पारित हो सकता है।
बालाजी सॉल्यूशन मेरठ के एमडी दीपक यादव ने बताया कि इस बार मिल चलाने का टेंडर हमारे पास है। संचालन के लिए 350 तकनीशियन लगाए जाएंगे। इस मौके पर सीसीओ ब्रजेश कुमार पाराशर, सीसीओ प्रेमपाल सिंह राघव, मनोज सिंह प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष अजीत पाल राघव, रॉबी ठाकुर, जौहरी सिंह, प्रमोद कुमार, हरपाल सिंह, रवेन्द्र सिंह, विपिन चौहान, पृथ्वी सिंह, ध्यानपाल सिंह, राजेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।