{"_id":"5ffcaf888ebc3e2e7841a348","slug":"aligarh-crime-city-office-news-ali253501597","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में चालीसवें में शामिल होने आई महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में चालीसवें में शामिल होने आई महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या
Tue, 12 Jan 2021 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
भाई की चाकू से गोदकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के जाकिर नगर में दिल्ली के सीलमपुर से रिश्तेदारी में चालीसवें में शामिल होने आई एक महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या किए जाने का आरोप रिश्ते के नाती पर ही है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। परिजन शव दिल्ली ले गए हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से दिल्ली सीलमपुर के शास्त्रीपार्क निवासी 60 वर्षीय चमन बेगम पत्नी स्व.शराफत हुसैन यहां जाकिर नगर गली नंबर 14 में रिश्तेदारी में आयोजित चालीसवें में शामिल होने रविवार को आई थीं। यहां उनका रिश्ते का नाती समी भी आया हुआ था। समी की मौसेरी बहन चमन बेगम के नाती को ब्याही है, जिनमें विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान चमन को देखकर समी ने वहां अपनी मौसेरी बहन के दहेज उत्पीड़न का जिक्र छेड़ दिया। बातचीत होते होते दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आए समी ने चमन बेगम के सिर पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान अन्य रिश्तेदारों ने बीच बचाब भी किया, जिसमें असगर हुसैन व छोटी भी घायल हुए। आनन-फानन चमन बेगम रामघाट रोड के एक अस्पताल में ले जाया गया। इस बीच आरोपी वहां से भाग गया। खबर पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। सोमवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार इस मामले में समी के अलावा उसके भ्राइ सबलू, शायदा व अरसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली से पहुंचे परिजन सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को ले गए हैं।