{"_id":"5ebaf39e8ebc3e902626fac3","slug":"aligarh-crime-city-office-news-ali2335267138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के थाना क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव देवसैनी में बीते बुधवार को नाली सफाई के मामूली विवाद में ठेकेदार परिवार द्वारा की गई पिटाई से घायल 58 साल की महिला की मौत हो गई। महिला का जेएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, आरोपियों के खिलाफ पुलिस पूर्व में दर्ज किए मुकदमे में हत्या की धारा को जोड़ने की तैयारी में है।
बुधवार सुबह शकुंतला (58) पत्नी एवर सिंह निवासी देवसैनी, क्वार्सी अपने घर के बाहर नाली की सफाई कर रही थी। शकुंतला के बेटे टीटू के मुताबिक तभी वहां नाली से निकाली कीचड़ की छींटें पास में रहने वाले ठेकेदार जोगिंद्र सिंह के मकान पर पड़ गईं। इसी बात पर उसकी पत्नी सर्वेश देवी, बेटा रवि और विशाल और रवि की पत्नी प्रियंका निकल आए और गाली-गलौज करने लगे। साथ ही अपने घर में खींचकर ले गए। मारपीट कर सिर में ईंट मारकर घायल कर दी। मां की चीखपुकार सुन बचाने पहुंचे तो उन्होंने घर का गेट नहीं खोला। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस के आने पर आरोपियों ने घर का दरवाजा खोला।
इसके बाद पुलिस की मदद से मां को जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। घटना के संबंध में बेटे टीटू की तहरीर के आधार पर सर्वेश देवी, रवि, विशाल और प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।