फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

केशोपुर गड़राना में दूसरे दिन भी बवाल, जमकर पथराव-हवाई फायरिंग

Tue, 12 May 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
गड़राना में दो पक्षों में हुई पथराव। ईद पत्थरों के बीच से निकलकर जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
क्वार्सी थाना थाना क्षेत्र के दाऊद खां स्टेशन से सटे गांव केशोपुर गडराना में रविवार को क्रिकेट विवाद में दो पक्षों में हुए झगड़े ने सोमवार सुबह फिर बवाल का रूप ले लिया। अनुसूचित जाति के पक्ष के एक युवक की पिटाई के बाद बिगड़े माहौल के बीच दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक घंटे तक पथराव के दौरान कुछ हवाई फायर भी हुए। शुरुआती सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस को उल्टे पांव लौटना पड़ा। बाद में कई थानों की फोर्स, पीएसी और आरएएफ के साथ अधिकारियों के पहुंचने पर हालात पर काबू पाया जा सका। इससे पहले चौकी पुलिस के सामने ही दोनों ओर से पथराव होता रहा। इस बवाल में दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने क्रास तहरीर के तहत अनुसूचित जाति पक्ष के 20 नामजद व 40 अज्ञात और सवर्ण पक्ष के 29 नामजद, 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्ष के 30 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गांव मेें पीएसी और आरएएफ के साथ ही पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

रविवार को सवर्ण और अनुसूचित जाति के पक्ष के युवकों में हुए विवाद के बाद पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर गांव में सोमवार को पंचायत की बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक से पहले सुबह 8:30 बजे करीब अनुसूचित जाति पक्ष का युवक राकेश कुमार पुत्र राम सिंह बाइक से अपने खेत पर जाने के लिए सवर्ण पक्ष के इलाके में होकर निकला था। उसे रास्ते में सवर्ण पक्ष के युवकों नेे घेर लिया और रविवार को हुए विवाद को लेकर मारपीट की। शोर मचाते हुए राकेश अपने समर्थकों के घरों की ओर भागा। राकेश को घायल हालत में आता और उसके पीछे दूसरे पक्ष के युवकों को भागते देख राकेश के समर्थकों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के अन्य लोग भी आ गए। दोनों ओर से काफी संख्या में लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर जमकर पथराव, लाठी-डंडों से मारपीट करने सहित तमंचों से कुछ देर हवाई फायर किए।
विज्ञापन

सूचना पर ईशनपुर चौकी सेे पुलिस पहुंची।
हालात को देख पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस के सामने ही लोग पथराव कर रहे थे। इसलिए पुलिस को खुद का बचाव कर पीछे हटना पड़ा और तत्काल आलाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसपी सिटी, सीओ द्वितीय, सीओ तृतीय, क्वार्सी, सासनी गेट, गांधीपार्क, आरएएफ, पीएसी पहुंच गए। पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को काबू किया। इस बीच बवाली भाग खड़े हुए। मौके से पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, 11 घायलों को दीनदयाल अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गडराना में रविवार के विवाद के बाद सोमवार को फिर दोनों पक्षों में पथराव हुआ है। फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने 30 लोग गिरफ्तार किए हैं और मुकदमे आदि कार्रवाई की गई है। घायलों को इलाज के लिए भेजा है। अब शांति है और पुलिस बल तैनात है। - अभिषेक एसपी सिटी
इनको किया गया नामजद
इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के मुताबिक सवर्ण पक्ष से राजेश सिंह ने अनुसूचित जाति पक्ष के जितेंद्र, अमित, सतीश, सत्यपाल, नोमेंद्र, जगदीश, विशेष, ओंकार, अंशुल, पंजाबी, नाहर सिंह, गुड्डू, ब्रजेश, सोनू, रक्षपाल, राकेश उर्फ चेंटा, नवनीत, पवन, मुकेश, राजू समेत 40 अज्ञातों के खिलाफ एक राय होकर हमला, जानलेवा हमला, मारपीट, धमकाने, अभद्रता आदि का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, अनुसूचित जाति पक्ष से राकेश कुमार उर्फ चेंटा ने सवर्ण पक्ष के दुष्यंत, ओशपाल, प्रेमवीर, बच्चू सिंह, संजू, रोहित, संदीप, सुभाष, जीतू, सुभाष, कालिया, दिनेशपाल, संतोष, अतुल, अनुज, नीरज, पंकज, संतोष, संजीव, राजेश, रोहित, मोहित, अतेन्द्र, बॉबी, अंकित, ललित, सतीश, अर्जुन, गौरव मेत 100 अज्ञातों के खिलाफ एक राय होकर मारपीट, जानलेवा हमला व अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

ये लोग हुए घायल
सवर्ण पक्ष से पुष्पेंद्र, ओशपाल सिंह, मीरा देवी और अनुसूचित जाति पक्ष से सतीश, ब्रजेश, अंशुल, गौरव, चमकनी देवी, रूपा, मिथलेश, रेखा व घायल हुए हैं।
3500 रुपये का क्रिकेट बैट बना बवाल की जड़
अलीगढ़। गड़राना में रविवार के बाद सोमवार को हुए बवाल के मूल में क्रिकेट का बैट निकलकर सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष के युवक हर रोज की तरह क्रिकेट खेल रहे थे। तभी अंशुल बल्लेेबाजी करने को उतरा। सवर्ण पक्ष के मुनीष पाल के बेटे ने अंशुल का विरोध कर खुद बल्लेबाजी करने की बात कही। यह बात अंशुल को बुरी लगी तो उसने बल्ला जमीन पर फेंक दिया। बल्ला मुनीष के बेटे का था। मुुनीष के बेटे ने इसी बात पर अंशुल को बल्ले की कीमत बताते हुए पीट दिया। दोनों पक्षों से युवक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed