{"_id":"5fbeb1888ebc3e9b7965baa1","slug":"aligarh-crime-aligarh-news-ali2496039191","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में फायरिंग का विरोध करने पर दो भाइयों को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में फायरिंग का विरोध करने पर दो भाइयों को चाकू मारा
विज्ञापन
थाना क्वार्सी के मोहल्ला जाकिर नगर में शादी वाले घर में एक समारोह के दौरान फायरिंग का विरोध करने पर मोहल्ले के ही लोगों ने दो सगे भाइयों को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां पर एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में मोहल्ले के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्वार्सी के इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि मोहल्ला जाकिर नगर में रहने वाले राजू की बेटी की 27 नवंबर को शादी है। शादी के लिए घर में रिश्तेदार आए हुए हैं। मंगलवार की रात घर पर शादी समारोह से जुड़ा कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मोहल्ले का एक युवक पहुंचा और फायरिंग करने लगा। ऐसा करने से रोकने पर उसने कहा कि खुशी में फायरिंग कर रहा है लेकिन घर वालों ने उससे फायरिंग न करने का अनुरोध किया। इस पर विवाद हो गया। उस समय तो वह युवक चला गया लेकिन कुछ देर बाद कुछ अन्य लोगों को लेकर पहुंचा और दोबारा फायरिंग करने लगा। विरोध करने पर उसने राजू के भतीजे इसरार और इमरान को चाकू मारकर घायल कर दिया।
दोनों के घायल होने पर जब मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी तो हमलावर ईंट-पत्थर फेंकते हुए भाग निकले। दोनों घायलों को आनन फानन जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। दोनों का उपचार चल रहा है। इमरान की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में जाकिर नगर निवासी सैफ अली, आमिर और शमशेर को नामजद किया गया है। पुलिस के मुताबिक हमलावर फरार हैं।