फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

अलीगढ़ः जुलूस में बाइक टकराने पर बवाल, एक की मौत

Thu, 21 May 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
करुआ। फाइल फोटो। - फोटो : CHANDAUS
कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊमरी में मंगलवार को पृथ्वीराज चौहान जयंती पर निकले बाइक जुलूस के दौरान गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया। डंडे व पथराव के साथ 10 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति के सिर पर ईंट के घातक वार से मौत हो गई, जबकि मृतक के बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को अलीगढ़ रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव का अंतिम संस्कार हुआ। गांव में फोर्स की तैनाती से तनावपूर्ण शांति है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब चार बजे ऊमरी गांव में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर कुछ युवक बाइक व पैदल रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान अपने दरवाजे पर खड़े आमिर पुत्र सुक्का और सचिन की बाइक से जुलूस में शामिल युवकों की बाइक टकरा गई। बताते हैं कि इसी बात पर दोनों पक्ष के युवकों में झगड़ा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने झगड़ा शांत कराकर दोनों पक्षों को घरों को भेज दिया। इसके बाद रात करीब 9 बजे जुलूस में शामिल 8-10 लोग सुक्का के दरवाजे पहुंच गए। सुक्का और आमिर की पिटाई के साथ घर पर रखी दो बाइक व पंखे तोड़ दिए। कपड़ों की भी आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसी बीच शोर सुनकर पड़ोसी 47 वर्षीय करुआ पुत्र विजयपाल अपने भतीजे दीपक के साथ मौके पर पहुंच गए। डंडे व पथराव होने पर दोनों बाहर निकल आए। इसी दौरान एक डंडा करुआ के सिर पर लगा जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। उधर मारपीट कर रहे युवक डंडे, पत्थर चलाने के साथ हवा में गोलियां भी चलाते रहे। मारपीट में प्रताप सिंह, सचिन, आमिर व कुलदीप भी घायल हुए। हालांकि गोली किसी के नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची चंडौस पुलिस पांचों घायलों को तत्काल चंडौस सीएसी ले गई जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही घायल करुआ की मौत हो गई। बुधवार की सुबह मृतक के भतीजे दीपक की तहरीर पर ऊमरी निवासी भागेश पुत्र जंगजीत, आकाश व पिटकुल पुत्र भागेश, मुनेश पुत्र जंगजीत, बंटी पुत्र सुधीर, देवेंद्र पुत्र मोती सिंह, राहुल पुत्र देवेंद्र, अंक पुत्र देवेंद्र, दीपक पुत्र महेश व कालू समेत 10 पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं।

बाइक टकराने पर झगड़ा हुआ था। फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। सिर पर गहरी चोट लगने से करुआ की मौत हुई है। नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-समय सिंह, कोतवाल, चंडौस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed