{"_id":"5e1e29bb8ebc3e4b381de248","slug":"aligarh-crime-aligarh-news-ali2240659170","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवां थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी अफतर और जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी के दखल के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं।
सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका पति एक मुकदमे में दोषी करार होने के बाद जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। परिवार में वह और एक बेटी है। खेत में काम कर परिवार का पालन पोषण करती है। दो माह पहले खेत में काम करने के दौरान गांव के एक गैर समुदाय के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। एक परिचित से शिकायत करने पर उसने माफी मांग ली।
इसके बाद उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पैसे लूट लिए। दोनों ने वीडियो बना ली। अब वे वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दो माह से लगातार रेप कर रहे हैं। यहीं नहीं वे बेटी संग भी संबंध बनवाने और धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। जवां इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि अफतर और जाहिद पर सामूहिक दुष्कर्म, लूट, एससी-एसटी एक्ट, अभद्रता, धमकाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।