{"_id":"5dfe7d478ebc3e87db4261ba","slug":"aligarh-crime-aligarh-news-ali222055814","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से पिता कर रहा था दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से पिता कर रहा था दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से उसका पिता ही चार माह से दुष्कर्म कर रहा था। बताने के बावजूद लोकलाज का भय दिखाकर मां व बड़े भाई ने किशोरी को चुप करा रखा था। अपनी मौसी के यहां जाकर पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद मौसा और चाचा पीड़िता को लेकर शनिवार की शाम खैर थाने पहुंचे। चाचा की ओर से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी पिता फरार है।
पीड़ित किशोरी के अनुसार 17 दिसंबर की रात पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 18 दिसंबर की सुबह वह अपनी मौसी के यहां चली गई। मौसी और मां सगी बहनें हैं। उसने मौसी को बताया कि चार माह से पिता बराबर दुष्कर्म कर रहा है। मां व बड़े भाई को बताया लेकिन लोकलाज और समाज में बदनामी का भय दिखाकर मां व भाई ने हर बार चुप करा दिया। मौसी ने यह बात अपने पति को बताई। मौसा ने पीड़िता के चाचा से बात की। इसके बाद पिता व चाचा शनिवार की शाम पीड़िता को लेकर खैर कोतवाली पहुंचे। पीड़िता नौ भाई-बहन हैं जिनमें पीड़ित किशोरी दूसरे नंबर की है।
खैर कोतवाली के एसएसआई मनीष चिकारा के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।