फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Cricket News

चार जिलों से मिलाकर भी नहीं बन सकी क्रिकेट टीम

Fri, 23 Aug 2019 10:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Cricket News
अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर, कासगंज में क्रिकेट के लिए अच्छी खबर नहीं है। इन चारों जिलों से भी अंडर-16 क्रिकेट टीम नहीं बन सकी। वजह, 45 में से 38 खिलाड़ी अधिक आयु के चलते मेडिकल टेस्ट में फेल हो गए। नतीजतन पहली बार अलीगढ़ जोनल की टीम इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो सकी। बाकी बचे 7 खिलाड़ियों को अलग टीम से खिलाया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की अंडर-16 की टीम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से गाजियाबाद में इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है। इसमें मथुरा, फिरोजाबाद व गाजियाबाद की टीम हिस्सा ले रही है, जबकि अलीगढ़ जोनल टीम के बजाय सात खिलाड़ी गाजियाबाद जोनल टीम से खेल रहे हैं। यूपीसीए ने अंडर-16 जोनल मैच की शुरुआत वर्ष 2015 में की थी, यह पहला मौका है जब अलीगढ़ जोनल टीम नहीं खेल रही है। हैरत की बात यह कि जिस अलीगढ़ ने पीयूष चावला, रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी देश को दिए हैं, वह इस बार जोनल की टीम के लिए 15 खिलाड़ी न जुटा सका। चारों जिलों से 15 खिलाड़ी ऐसे नहीं चुने जा सके, जिनकी उम्र 16 वर्ष से कम हो।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में खिलाड़ी भी कम दोषी नहीं हैं, क्योंकि ज्यादा उम्र होने के बाद भी वह सर्टिफिकेट व आधार कार्ड के सहारे ट्रायल में शामिल हो जाते हैं। जानकारों का कहना है कि जिन खिलाड़ियों को दो वर्ष पहले ओवर ऐज करार दिया गया था, उन्हें टीम में कैसे जगह मिल गई। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब ने कहा कि कई खिलाड़ी मेडिकल टेस्ट में फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसैद, विशाल, यश का शानदार प्रदर्शन
गाजियाबाद में जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में गाजियाबाद टीम से खेलते हुए विशाल ने तीन, उसैद ने एक विकेट व 23 रन बनाए, जबकि यश उपाध्याय ने 50 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed