फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Cricket Academy won the match

हर्ष के दोहरे शतक से अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी को मिली जीत

Thu, 08 Jul 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Cricket Academy won the match
मॉडल लॉ कॉलेज चंदौसी के मैदान पर स्वर्गीय निरंजनलाल सक्सेना मेमोरियल वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने एसपीएस क्रिकेट एकेडमी चंदौसी को 235 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

35-35 ओवर के मैच में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान हर्ष शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हर्ष ने मैदान पर जाते ही आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 17 छक्के व 16 चौके की मदद से 106 गेंदों में 203 रन की नाबाद पारी खेली। पारी की अंतिम गेंद पर हर्ष को अपने जीवन का पहला दोहरा शतक पूरा करने के लिए 3 रन चाहिए थे। उन्होंने अंतिम गेंद पर लांग ऑफ पर छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। निर्धारित 35 ओवर में टीम ने 5 विकेट खोकर 327 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। राहुल कुमार ने 47 रन व लकी कुमार ने 30 रन की पारी खेली। मोहम्मद शाजेब ने 2 छक्कों की मदद से 19 रन बनाए।
विज्ञापन

चंदौसी की ओर से अविरल यादव ने तीन विकेट लिए। शिवम और रोहित ने एक-एक विकेट लिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एसपीएस एकेडमी की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 92 रन पर सिमट गई। अलीगढ़ ने 235 रन से मैच जीत लिया। अविरल यादव ने 48 रन की पारी खेली। अलीगढ़ एकेडमी की ओर से कुशाग्र गोदानी ने तीन विकेट, सचिन भारती, कुणाल ने दो-दो विकेट लिए। शिवम रावत, सचिन कुमार व हरदेव सिंह ने एक-एक विकेट लिया। शानदार दोहरा शतक लगाने पर हर्ष शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अविरल यादव को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। एसपीएस एकेडमी के कोच अंकुर ठाकुर ने हर्ष को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed