फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Cowshelter news

गोशाला में गायों के मरने का सिलसिला जारी

Fri, 29 Nov 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Cowshelter news
हरदुआगंज की गोशाला में गायों के मरने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। बुधवार और तथा गुरुवार को भी दो गायों की मौत हो गई। दो गायें अभी मरणासन्न अवस्था में हैं। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि मृत गायें बीमार आईं थीं। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हुई है। साथ ही ंट्रैक्टर से मरी गायों को खींचने की वायरल हुई वीडियो वालेे मामले में लापरवाही के आरोप में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत की गोशाला में तीन मृत गायों को ट्रैक्टर से खींचने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि पिछले दो दिनों में और दो गाय मर गईं। मृत गायों को गोशाला के निकट ही दफनाया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर पशुपालन विभाग के एडिशनल डाइरेक्टर आर के सक्सेना ने गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना जियो टेगिंग वाले गोवंशों की साफ सफाई व गायों की उचित देखरेख के निर्देश दिये। गोशाला में हरा चारा उपलब्ध न होने पर ईओ को हरे चारे के लिये निर्देशित किया। गोवंशों की संख्या को देखते हुए टीन शेड को छोटा बताया तथा सर्दियों में गोवंशों के बचाव हेतु दिशा निर्देश दिये।
विज्ञापन
छुट्टा गोवंश को विद्यालय में किया बंद टप्पल के गांव खेड़िया बुजुर्ग में छुट्टा गोवंश से परेशान किसानों ने आक्रोशित होकर को उन्हें पकड़कर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा गोवंश उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रातभर जागकर फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने इससे आहत होकर बृहस्पतिवार को प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छुट्टा गोवंश को पकड़कर बंद कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि विद्यालय में पशुओं के बंद करने से छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है। खैर उपजिलाधिकारी एवं एबीएसए से मामले की शिकायत की गई है। गांव खेड़िया बुजुर्ग के किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में ग्राम प्रधान एवं खैर उपजिलाधिकारी गोशाला के निर्माण के लिए कहा गया था। लेकिन आज तक कोई अमल में नहीं हुआ। छुट्टा गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सूचना पर देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय परिसर में बंधे गोवंश को छुड़वा दिया।
ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने बताया कि गांव में चारागाह की जमीन न होने के कारण गोशाला का निर्माण नही हो सका है जिसकी सूचना तहसील स्तरीय आलाधिकारियों को दे दी गई है। खैर उपजिलाधिकारी अंजुम बी का कहना है कि वे किसी आवश्यक कार्य से तहसील से बाहर गई हुई हैं। उक्त प्रकरण को खंड विकास अधिकारी टप्पल को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed