फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Could not pay alimony to wife, sent to jail

अलीगढ़ : पत्नी को नहीं दे सका गुजारा भत्ता, भेजा जेल

Wed, 06 Oct 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Could not pay alimony to wife, sent to jail
परिवार न्यायालय की अपर प्रधान न्यायाधीश गरिमा सिंह के न्यायालय से दस साल से पत्नी को गुजारा भत्ता न देने के आरोपी पति को जेल भेज दिया गया। पुलिस उसे न्यायालय के आदेश पर बरेली से गिरफ्तार कर लाई थी। अब इस मामले में दो नवंबर तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता योगेश सारस्वत के अनुसार आईटीआई रोड की हुदा शमीम उर्फ साइस्ता ने अपने पति के खिलाफ वर्ष 2011 में गुजारा भत्ता के लिए अनुरोध किया था, जिस पर पांच हजार रुपये प्रति माह पति सलीम अहमद को भुगतान का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

मामले में न्यायालय के आदेश के बाद भी आरोपी ने भुगतान नहीं किया। इस पर महिला ने फिर उसके खिलाफ रिकवरी जारी करने संबंधी आवेदन किया। इस मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश एसएसपी बरेली को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे अब तक कुल 6 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान न कर पाने पर जेल भेज दिया गया है। मामले में सुनवाई के लिए 2 नवंबर तारीख नियत की है। अब वह नियत तारीख पर पेश होगा, तब आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed