फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Constable sacked for rigging in inspector recruitment exam

Aligarh News: दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली का दोषी सिपाही बर्खास्त, चार्जशीट दाखिल

Sun, 31 Jul 2022 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 01:15 AM IST
सार

धांधली की पुष्टि होने पर बरेली में मुकदमा दर्ज किया गया और 13 मई को अतरौली में तैनात सिपाही चंद्रकिरन अवकाश लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए गया तो उसे वहीं गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Aligarh: Constable sacked for rigging in inspector recruitment exam
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में बरेली में गिरफ्तार हुए अतरौली में तैनात सिपाही को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एसएसपी स्तर से अब बरेली पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर किए जाने के बाद निलंबित चल रहे सिपाही पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


वर्ष 2021 में दरोगा भर्ती की लिखित ऑनलाइन परीक्षा की समीक्षा में धांधली सामने आई थी, जिसमें अधिक अंक पाने के आरोप लगे थे। इनमें आगरा के आरवी ऑनलाइन सेंटर पर परीक्षा में शामिल हुए मुजफ्फरनगर के गांव खटौला के फुरकान अली, मेरठ के राधेश्याम विद्यापीठ में परीक्षा देने वाले सहारनपुर तिलहर के सिपाही चंद्रकिरन, झबरेरा चंदौरी के प्रवीण और खानपुर गुर्जर गांव के मोहम्मद मोहसिन के नाम सामने आए।
विज्ञापन


धांधली की पुष्टि होने पर बरेली में मुकदमा दर्ज किया गया और 13 मई को अतरौली में तैनात सिपाही चंद्रकिरन अवकाश लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए गया तो उसे वहीं गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसी समय उसे निलंबित कर दिया गया था। अब चार्जशीट दाखिल होने पर उसे बर्खास्त किया गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार आपराधिक कृत्य के मामले में पुलिस जांच व विभागीय जांच के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed