फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Congress raging over urea shortage

अलीगढ़ : यूरिया की किल्लत को लेकर भड़के कांग्रेसी

Wed, 26 Aug 2020 07:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Congress raging over urea shortage
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते महानगर कांग्रेस अध्यक्ष परवेज अहमद व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
यूरिया की भारी कमी को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में तहसील कोल पर प्रदर्शन कर तहसीलदार कोल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि यूरिया की भारी किल्लत हो रही है। इस समय यूरिया की धान की फसल को सर्वाधिक आवश्यकता है। अगर धान की फसल को जल्द यूरिया ना मिला, तो धान की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सहकारी समितियों में यूरिया की कमी के कारण कालाबाजारी होने लगी है। यूरिया की कमी को लेकर प्रदेश के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में सरकार को सहकारी समितियों पर और खुले बाजार में भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध करानी चाहिए। कांग्रेसियों ने मांग की कि प्रदेश में यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति की जाए। कालाबाजारी व घोटाला करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में सुशील गुप्ता, मो. सुहेब, एमएल पापा, करुणा चौहान, सबा शेरवानी, मुन्नालाल राही, राजीव लीडर, अरविंद शर्मा, दीपक भारद्वाज, रवि जादौन, इरशाद सलीम, राजा बाबू, मो. सिराज गाजी, गोपी सिंह, मो. फरहान, मो. फैसल, मो. शोएब, साबिर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed