फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Congress Leaders Protest against BJP

किसानों के समर्थन में कांग्रेसियाें ने जाम किया जीटी रोड

Mon, 12 Jun 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 12 Jun 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Congress Leaders Protest against BJP
Aligarh Congress leaders - फोटो : amar ujala
अलीगढ़। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर लाठीचार्ज और फायरिंग की घटना पर विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में रेलवे रोड के सुभाष रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस को कलक्ट्रेट तक जाना था, लेकिन पुलिस ने रविवार और धारा 144 लागू होने का हवाला देकर रसलगंज चौराहे पर ही सबको रोक दिया।
विज्ञापन


गुस्साए कांग्रेसी रसलगंज पर जीटी रोड जाम कर धरने पर बैठ गए। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों को पुलिस बमुश्किल समझा सकी। आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


जीटी रोड जाम करने के बाद विवेक बंसल ने सड़क पर ही धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ये सरकारें किसान विरोधी हैं, इसीलिए उनका दमन करना चाहती है। निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसाईं जा रही है। जब चुनाव-प्रचार हो रहा था, तो पीएम मोदी घूम-घूम कर किसानों के हितैषी बन रहे थे। अब वह चुप क्यों हैं? केंद्र सरकार किसानों के हित में स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने, फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 50 प्रतिशत तक बढ़ा कर देने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों में नाममात्र की 2.35 फीसदी की मूल्य वृद्धि हुई है। लोन माफी की मांग कर रहे महाराष्ट्र के किसानों ने मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में जितनी आत्महत्याएं की हैं, वह यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल में भी नहीं हुई। हाल ही में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे तुरंत वापस हों, अन्यथा और प्रदर्शन होंगे।


बंसल ने अमित शाह के महात्मा गांधी पर दिए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि ऐसे लोग नाथूराम गोड़से के अनुयायी हैं। अंत में बंसल ने रोड जाम से हुई असुविधा पर आम लोगों से माफी मांगी। इस दौरान कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed