{"_id":"5f4021828ebc3eabe945fe04","slug":"aligarh-comprehensive-mobility-plan-will-improve-city-traffic-city-office-news-ali2417513132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान से शहर का यातायात सुधरेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान से शहर का यातायात सुधरेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान के तहत प्रदेश के 12 जिलों में अलीगढ़ को भी शामिल किया गया है। योजना के तहत शहरी क्षेत्र में यातायात और पार्किंग की सुविधाओं को आधुनिक और सुगम बनाया जाएगा।
उप सचिव अखिलानंद ब्रह्मचारी के आदेश पर विशेष सचिव अवनीश कुमार शर्मा ने इस संबंध में मंडलायुक्त और नगर आयुक्त को पत्र जारी किया है। उप नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह ने बताया कि इसके तहत शहर के तीस प्रमुख चौराहों पर हाई रिज्योलूशन कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, ई-व्हीकल, पार्किंग, पैसेंजर शेड आदि का निर्माण कराया जाएगा। यातायात को बेहतर और सुगम किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग एक विशेषज्ञ संस्था को नामित करेगा।
योजना में केंद्र सरकार 80 और स्थानीय निकाय 20 फीसदी का खर्च वहन करेंगे। योजना में बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, झांसी, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज शामिल हैं। जिसमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज का संशोधित कार्यक्रम जारी होगा। गौर हो कि अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगभग वही कार्य हो रहे हैं, जो कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी योजना के तहत करवाए जाना बताया जा रहा है।