फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh commissioner inspected RMPS university work completed by June 15

RMPSU: अलीगढ़ कमिश्नर ने किया यूनिवर्सिटी का निरीक्षण, 15 जून तक काम होगा पूरा, शहर से होगा बिजली कनेक्शन

Mon, 06 Feb 2023 04:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 04:08 PM IST
सार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का 50 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। पूरा काम 15 जून तक पूरा होना है। कमिश्नर नवदीप रिणवा ने निरीक्षण किया और विवि का बिजली कनेक्शन शहर से जोड़ने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Aligarh commissioner inspected RMPS university work completed by June 15
अलीगढ़ कमिश्नर नवदीप रिणवा निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण का अभी 50 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ  है, जबकि 15 जून तक काम पूरा होना है। कमिश्नर ने विवि का स्थलीय निरीक्षण किया और विवि का बिजली कनेक्शन शहर से जोड़ने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के कमिश्नर नवदीप रिणवा ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शासन की शीर्ष प्राथमिकता बिंदुओं में है। प्रधानमंत्री के शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग  मुख्यमंत्री के साथ ही पीएमओ द्वारा भी की जा रही है। लापरवाही एवं समय का ध्यान न रखने के कारण पहले ही कार्यदायी संस्था पर अर्थदंड आरोपित किया जा चुका है।
विज्ञापन


कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट्स के प्रोजेक्ट मैनेजर एसडी आर्य एवं डिजाइन एसोसिएट्स आईएनसी साइट इंचार्ज जितेंद्र सिंह से परियोजना के बारे में जानकारी की। कमिश्नर ने थ्री डी नक्शे काअवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को शहरी फीडर से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व बैंक लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता  इंद्रपाल सिंह ने बताया कि ईपीसी मोड पर निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालय 100.351 एकड़ में प्रस्तावित है। प्रथम चरण में 22.34 एकड़ में निर्माण कार्य प्रगति पर है। 15 जून 23 तक समस्त कार्य पूर्ण करने हैं। अभी प्रशासनिक, पुस्तकालय भवन, शैक्षणिक भवन, पुरुष एवं महिला छात्रावास, सुविधा केंद्र, पुलिस चैकी, उपकुलपति, शैक्षणिक एवं स्टाफ आवासीय भवन, गार्डरूम, वाउंड्रीवाल, सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed