फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Commissioner DIG DM SSP CDO appealed to celebrate Holi with harmony

Aligarh News:कमिश्नर-डीआईजी, डीएम-एसएसपी, सीडीओ ने की होली को सौहार्द के साथ मनाने की अपील

Mon, 06 Mar 2023 05:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 05:31 PM IST
सार

कमिश्नर नवदीप रिणवा ने कहा कि यह त्यौहार जीवन में हर्षोल्लास का प्रतीक है। होली के विविध रंग अनेकता में एकता की संस्कृति के परिचायक हैं। एक साथ बिखरे हुए रंग हमारी संस्कृति एवं गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूती प्रदान करते हैं। 

विज्ञापन
Aligarh Commissioner DIG DM SSP CDO appealed to celebrate Holi with harmony
अलीगढ़ के पुलिसऔर प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ रंगों के त्योहार होली को मनाने की अपील की। उन्होंने संदेश दिया कि होली को नशे का त्योहार ना बनाएं। पुलिस हुड़दंगियों से निपटने के लिये प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


कमिश्नर नवदीप रिणवा ने कहा कि यह त्यौहार जीवन में हर्षोल्लास का प्रतीक है। होली के विविध रंग अनेकता में एकता की संस्कृति के परिचायक हैं। एक साथ बिखरे हुए रंग हमारी संस्कृति एवं गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूती प्रदान करते हैं। डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि रंग एवं खुशियों से लवरेज यह त्यौहार हमें आपसी भाईचारे व प्रेम सौहार्द को बढ़ाने की सीख देता है। प्रायः कुछ लोग होली को शराब और नशे का त्योहार मानकर न केवल अपने धन की हानि करते हैं बल्कि नशे में वाहन चलाकर दूसरों की भी जान जोखिम में डालते हैं, यह कतई उचित नहीं है और यह दण्डनीय अपराध है। पुलिस ऐसे अपराधियों पर सख्ती से कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि आइए हम सभी समरसता, आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र की उन्नति में भागीदार बनें। सुरक्षित होली खेलें, जो होली नहीं खेलना चाहता है उसका सम्मान करते हुए उस पर रंग ना डालें। संभव हो हर्बल रंगों का प्रयोग करें। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा है कि सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों, विषमताओं और नकारात्मकता को त्याग कर नई सोच, आचरण और उमंग के साथ होली मनाएं। होली पर हुड़दंग न मचाएं। कानून व्यवस्था को खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ आकांक्षा राना ने कहा कि रंगों का त्योहार होली हमारे जीवन में नई प्रेरणा और खुशी लेकर आता है। आइए इस होली पर रंग बिरंगे रंगों के साथ प्यार के रंग बिखेर जीवन को सकारात्मकता एवं नई दिशा प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed