{"_id":"61cf583bbf3bea5ab32f5853","slug":"aligarh-cm-yogi-will-gift-projects-worth-seven-thousand-crores-aligarh-news-ali2819790196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सीएम योगी देंगे सात हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सीएम योगी देंगे सात हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जनवरी को अलीगढ़ आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदुआगंज तापीय परियोजना, कासिमपुर की 660 मेगावाट की नई यूनिट के उद्घाटन के साथ ही सात हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे।
सीएम कासिमपुर के नबाव सिंह चौहान ग्रामोदय इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। समारोह में जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्त्रोत के राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल आदि मौजूद रहेंगे।
कासिमपुर पावर हाउस में कई यूनिटें बंद चल रही हैं। अब 660 मेगावाट की नई यूनिट चालू होने से यह प्रदेश में सर्वाधिक उत्पादन वाली यूनिट बन जाएगी। करीब पांच साल से जापान की तोशीबा कंपनी इसका निर्माण करा रही है। मुख्यमंत्री 660 मेगावाट की हरदुआगंज तापीय विस्तार योजना के साथ ही पावर ट्रांसमिशन कॉरर्पोरेशन लिमिटेड के नौ पारेषण उपकेंद्रों का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे. सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत जिले भर के अधिकारियों ने कासिमपुर में पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, मंच, पार्कि ंग, हेलीपैड बनाने आदि की चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधीनस्थों को दिशा- निर्देश दिए थे।
एडीएम सिटी राकेश पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री का चार जनवरी को अलीगढ़ आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है । अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। वे जिले भर की करोड़ों की लागत वाली कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जिले को कुछ और भी सौगात दे सकते हैं।