{"_id":"670173aa9f2145fac609c4ff","slug":"aligarh-city-route-will-remain-diverted-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: श्री अग्रसेन शोभा यात्रा आज, शहर में बदला रहेगा रूट, घर से निकलने से पहले यह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: श्री अग्रसेन शोभा यात्रा आज, शहर में बदला रहेगा रूट, घर से निकलने से पहले यह जान लें
Sun, 06 Oct 2024 01:43 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:43 AM IST
सार
शोभायात्रा का प्रथम भाग आगरा रोड, मामू -भांजा तिराहा पर पहुंचने पर मदारगेट चौराहा से कंपनीबाग बस अड्डा की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा को लेकर 6 अक्टूबर को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। भारी वाहनों को कई जगह प्रतिबंधित किया गया है। आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए घर से निकलने से पहले रूट चार्ट अवश्य देख लें। हालांकि, एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
शोभायात्रा का प्रथम भाग आगरा रोड, मामू -भांजा तिराहा पर पहुंचने पर मदारगेट चौराहा से कंपनीबाग बस अड्डा की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि सभी प्वाइंट पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है। सुबह से ही इस ट्रैफिक रूट को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाहरी वाहन दूसरी रास्ते से गुजारे जाएंगे
- बाैनेरे तिराहा/ओजोन सिटी कट की तरफ से शहर/ गांधीपार्क बस अड्डा की तरफ आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बस प्रतिबंधित रहेंगी। यह वाहन बाैनेर तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- सारसाैल चौराहा की तरफ से गांधीपार्क बस अड्डा/ रसलगंज चौराहा की तरफ आने वाले वाहन सारसौल चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- रामघाट रोड/ क्वार्सी चौराहा की तरफ से शहर/ दुबे का पड़ाव चौराहा की तरफ आने वाले वाहन क्वार्सी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- आगरा व मथुरा की तरफ से शहर में सासनीगेट की तरफ आने वाले सभी भारी वाहन, रोडवेज बस, सासनीगेट चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन मथुरा रोड, आगरा रोड, मथुरा पुल के नीचे से नए बाईपास से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
आंतरिक डायवर्जन
- शोभायात्रा प्रारंभ होने पर कंपनी बाग चौराहा से रसलगंज चौराहा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन (ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) प्रतिबंधित रहेंगे।
- बरछी बहादुर, कठपुला की तरफ से रसलगंज चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी।
- कोल तहसील तिराहा व मसूदाबाद चौराहा से रसलगंज चौराहा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- शोभायात्रा का प्रथम भाग कबरकुत्ता तिराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ मुड़ने पर मीरूमल चौराहा से कबरकुत्ता तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी।
- मीरूमल चौराहा पर शोभायात्रा का प्रथम भाग पहुंचने से 30 मिनट पूर्व बारहद्वारी चौराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ वाहन नहीं आ सकेंगे।
- शोभायात्रा के मीरूमल पहुंचने पर अब्दुल करीम, सब्जीमंडी चौराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।