फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh chocolaty singer Kunal Singh won gold in Jammu and Kashmir

Aligarh News: जम्मू-कश्मीर में अलीगढ़ के चॉकलेटी सिंगर कुणाल ने जीता गोल्ड, 300 से अधिक ने लिया था भाग

Tue, 07 Feb 2023 04:36 PM IST
चमन शर्मा चमन शर्मा
चमन शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Feb 2023 04:36 PM IST
सार

एडीए कॉलोनी निवासी सिंगर कुणाल सिंह पुत्र संजय सिंह ने नेशनल सिंगिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर अपनी आवाज का जादू दिखलाया। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कुणाल सिंह ने सोलो सिंगिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया।

विज्ञापन
Aligarh chocolaty singer Kunal Singh won gold in Jammu and Kashmir
जम्मू कश्मीर में गोल्ड मेडल लेते हुए कुणाल सिंह - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ की एडीए कॉलोनी के रहने वाले कुणाल सिंह ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल सिंगिंग कम्पटीशन में अपनी आवाज का जादू बिखेर कर गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रतितयोगिता में भारत के विभिन्न प्रदेशों से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन


3 से 5 फ़रवरी को जम्मू कश्मीर में रिआसी जनपद स्थित कटरा के स्प्रिच़ूअल ग्रोथ सेंटर में द्वितीय नेशनल सिंगिंग चैम्पियनशिप आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू कश्मीर डान्स स्पोर्ट्स काउंसिल व परफ़ोर्मिंग आर्ट्स संघ के अध्यक्ष तज़िंदर सिंह महासचिव गुरविंदर कौर व डांस स्पोर्ट्स भारत महासंघ व परफ़ोर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ओफ़ इण्डिया के राष्ट्रीय महासचिव रजनीकान्त ठाकुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में  उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, गोवा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख , गुजरात, कर्नाटक आदि से चयनित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


एडीए कॉलोनी निवासी सिंगर कुणाल सिंह पुत्र संजय सिंह ने नेशनल सिंगिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर अपनी आवाज का जादू दिखलाया। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कुणाल सिंह ने सोलो सिंगिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया। जून माह के बाद श्रीलंका, नेपाल और थाईलेंड में होने वाले इण्टरनेशनल प्रतियोगिता के लिए कुणाल सिंह का चयन निश्चित माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुणाल सिंह ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए बताया कि चार साल की उम्र से मां मधु सिंह ने सिंगिंग सिखाई। उसके बाद केंद्रीय विद्यालय में स्कूल स्तर से होते हुए स्टेट और फिर नेशनल में पहुंचे। जहां पर अलीगढ़ का ही नहीं यूपी का भी नाम रोशन करते हुए गोल्ड जीता। शास्त्रीय संगीत की शिक्षा पूरी होने के बाद अगर मौका मिला, तो कुणाल सिंह का बड़े पर्दे के लिए सिंगिग करने का सपना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed