नववर्ष अभिनंदन एवं मेला आयोजन समिति द्वारा रविवार को श्री वार्ष्णेय कॉलेज के खेल मैदान में नववर्ष मेले का आयोजन किया गया। संयोजक मनोज शर्मा एवं सर्व व्यवस्था प्रमुख आलोक याज्ञनिक ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। शुभारंभ महा मंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज, महंत कौशलनाथ महाराज ने किया।
संचालन विभाग कार्यवाहिका निशा शर्मा ने किया। इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रूप सज्जा में प्रथम सेम्यूल कृपांश गांधी रहीं। मेले में बच्चों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजन गायक वंशी वर्मा के भजन पर देर रात तक लोग झूमते नजर आए। मेले में खाने पीने के लिए स्टॉल लगाए गए थे। मैदान के मुख्य द्वार पर हिम शिवलिंग व भारत माता का चित्र लगाया गया था। जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा था।
इस मौके पर स्वामी सुनील कौशल महाराज, पदम सिंह, संजय जोशी, कन्हैया लाल, सह विभाग संघचालक ललित, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, महानगर प्रचारक सचिन, मोहित, महानगर संघचालक अजय सराफ , मनोज अग्रवाल, सुमित गोटेवाल, हृदयेश शर्मा, अरुण शर्मा, पवन खंडेलवाल, निधीशकांत भट्ट, गौरव मित्तल, पीयूष सिंघल, नितिन घुट्टी, के के मिश्रा, जवाहर लाल शर्मा, महेश चंद्र मिश्रा, विजय शर्मा, गौरव हरकुट,, बल्देव सीटू चौधरी, सुमित शिब्बो, डॉ विभव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद