फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh center point

बिना प्लानिंग के ही कर दी सेंटर प्वाइंट पर तोड़फोड़, व्यापारी परेशान

Fri, 17 Jan 2020 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh center point
सेंटर प्वाइंट चौराहे पर रोड लैम्प पोल लगाने के सड़क की फिर से खुदाई की गई। - फोटो : CITY OFFICE
कौशल ओझा
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट चौराहे के पास लगाए गए 15 डिजाइनर रोड लैंप (कीमत करीब 55 हजार रुपये प्रति पीस) का बिजली कनेक्शन अंडर ग्राउंड करने के लिए मजदूर बृहस्पतिवार को सीमेंटेड सतह को तोड़ रहे थे। इस पर शोरूम संचालक फैजान शफत ने पूछा कि लैंप पोस्ट लगाने के पहले आप लोगों ने बिजली कनेक्शन का ध्यान नहीं रखा था। इस पर मजदूर एवं सुपरवाइजर के पास कोई जवाब नहीं था। ठेकेदार का फोन नंबर देने को कोई तैयार नहीं हुआ।
शोरूम संचालक फैजान शफत सिविल इंजीनियर भी हैं। सेंटर प्वाइंट के सौंदर्यीकरण के नाम पर वहां जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखकर बेहद क्षुब्ध है। विध्वंस तो कर दिया गया लेकिन निर्माण के लिए कोई ठोस प्लानिंग नहीं है और न ही द्रुतगति से कार्य करने की इच्छा है। सेंटर प्वाइंट पर आगे क्या-क्या होगा किसी को जानकारी नहीं है। फैजान शफत कहते हैं कि लैंप पोस्ट लगाने के पहले कनेक्शन का ध्यान रख लिया गया होता तो सीमेंटेड सतह को तोड़ने की जरूरत हीं नहीं पड़ती। ठेकेदार एवं अधिकारियों की मनमानी से न सिर्फ फैजान बल्कि पूरे सेंटर प्वाइंट के व्यापारी क्षुब्ध हैं और खून के आंसू रो रहे हैं।
विज्ञापन

29 दिसंबर 2018 को स्मार्ट सिटी के तहत चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर सेंटर प्वांइट पर तोड़ फोड़ हुआ था। अंडर ग्राउंड बिजली लाइन, फुटपाथ निर्माण, नाले की खुदाई आदि कारणों से सेंटर प्वाइंट अस्त-व्यस्त हो गया है। धूप होने पर धूल और बारिश में कीचड़ से लोग परेशान होते हैं। समस्याएं इतनी बढ़ गई है कि ग्राहक सेंटर प्वाइंट से मुंह मोड़कर दूसरी तरफ जा रहे हैं। व्यापार मुश्किल से 30-40 प्रतिशत रह गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सेंटर प्वाइंट का सौंदर्यीकरण का काम कब पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के नाम पर तोड़ फोड़ कर दिया गया लेकिन नगर निगम के पास कोई प्रोपर प्लानिंग नहीं है। नाला बनाने के बदले पाइप लाइन डालना चाहिए। फुटपाथ नाले पर होते हैं। पार्किंग का इंतजाम नहीं है। चालान कटने के कारण ग्राहक दुकान में सामान छोड़कर चले जाते हैं। कई बार तो बोहनी तक नहीं होती।
- फैजान शफत, शो रूम संचालक
एक साल से नाले की सफाई नहीं हुई है। अतिक्रमण के दौरान तोड़े गए मलबे नाले में गिरे थे। अब तो दुकान पर बैठना मुश्किल होता जा रहा है। नाले के बदबू से लोग परेशान है। रेलिंग लगा देने से अब नाले की सफाई भी मुश्किल है। बिजली बॉक्स फुटपाथ पर डाल दिया गया है। दुकानदार भविष्य को लेकर परेशान है।
- कन्हैया शर्मा चाहत, दुकानदार समद रोड
हमलोगों इस उम्मीद से प्रशासन के कार्यों में सहयोग किया कि सेंटर प्वाइंट के कार्य प्राथमिकता से पूरा होेंगे और कारोबार में वृद्धि होगी। प्रशासन द्वारा व्यापारियों के हितों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बेवजह देरी हो रही है। विभागों में समन्वय का अभाव है। व्यापारियों का नुकसान बढ़ता जा रहा है।
- राजेश अग्रवाल, व्यवसायी
अब आंदोलन के मूड में व्यापारी
सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के सदस्य अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। आंदोलन शुरू करने के पहले एक बार अधिकारियों से मिलना चाहते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई, महामंत्री दीपक गर्ग, अशोक कुमार लाला, राजीव गुप्ता, ग्रीस अरोड़ा आदि ने पत्रकारों से कहा कि व्यापारी अब नुकसान उठाने की स्थिति में नहीं है। स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पहले आधा दिन काम बंद करेंगे। उसके बाद हड़ताल और अंत में दुकानें बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
राय-मशविरा नहीं करते अधिकारी
व्यापारियों की नाराजगी का एक बड़ा कारण यह भी है कि सेंटर प्वाइंट पर होने वाले कार्यों को लेकर नगर निगम के अधिकारी उनसे बातचीत करने को तैयार नहीं है। क्या कर रहे हैं और क्या करने की योजना है, इसके बारे में भी जानकारी नहीं देते। व्यापारी चाहते हैं कि प्रशासन उनसे भी राय मशविरा ले।
व्यापारियों की चाहत
सेंटर प्वाइंट पर डिवाइडर बनाने की चर्चा है। व्यापारी पक्ष में नहीं है। कहना है कि दोनो तरफ फुटपाथ बनने से सड़के तंग हो गई है। डिवाइडर बन गया तो स्थिति और खराब हो जाएगी।
- फुटपाथ सिर्फ नाले पर बने। अतिरिक्त जगह पर दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बने।
- नगर निगम प्रशासन चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय करें।
- सेंटर प्वाइंट पर निर्माण कार्य व अधूरे काम त्वरित गति से हो
जब सड़क पर बाइक लगाएंगे तो स्मार्ट सिटी एवं सौंदर्यीकरण का क्या मतलब। सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। कुछ तकनीकी कारणों से कुछ विलंब हुआ है। एक ठेकेदार को नोटिस भी दिया गया है। सेंटर प्वाइंट पर वर्ल्ड क्लास का काम हो रहा है। वर्ल्ड क्लास का बाथरूम बनाने का प्रस्ताव है। अवैध कब्जा रोकने के लिए डबल रेलिंग है। कई जगह तो कुछ व्यापारी अवैध अतिक्रमण कर रखे हैं।

- राजबहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त

समद रोड पर स्मार्ट सिटी निमार्ण कार्य होने के बावजूद भी सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर।

समद रोड पर स्मार्ट सिटी निमार्ण कार्य होने के बावजूद भी सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर।- फोटो : CITY OFFICE

सेंटर प्वाइंट पर दुकानों के आगे ग्रिल लगाने के साथ विद्युत बॉक्स भी लगा दिए गये हैं।

सेंटर प्वाइंट पर दुकानों के आगे ग्रिल लगाने के साथ विद्युत बॉक्स भी लगा दिए गये हैं।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed