फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Case registered for damage to idols

अलीगढ़ :मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने के मामले में मुकदमा दर्ज

Tue, 12 Apr 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Case registered for damage to idols
क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित रामनगर में पथवारी मंदिर पर लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है।
विज्ञापन

अलबरकात स्कूल के पास मोहल्ला रामनगर में एक पथवारी मंदिर है, जिसमें देवी देवताओं की मूर्ति विराजमान हैं। रविवार देर रात धार्मिक स्थल पर लगी प्रतिमा को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो इलाके में हंगामा मच गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घंटो हंगामा चला। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर सीओ श्वेताभ पांडे सहित इंस्पेक्टर विजय सिंह भी पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि धार्मिक स्थल से एक घंटा भी चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने धार्मिक स्थल पर लगी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया था। हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed