{"_id":"621da4a922d99457cc23f077","slug":"aligarh-car-overturned-in-amu-campus-injured-admitted-to-medical-collage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: एएमयू परिसर में कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, घायल को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: एएमयू परिसर में कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, घायल को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
Tue, 01 Mar 2022 10:15 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:15 AM IST
सार
सिविल लाइंस इलाके में एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी के सामने एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार सवार घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार किसी प्राइवेट स्कूल का शिक्षक है।
विज्ञापन
एएमयू परिसर में दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मंगलवार सुबह एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें कार सवार घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। कार में एक ही व्यक्ति सवार था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके में एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी के सामने एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार सवार घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार किसी प्राइवेट स्कूल का शिक्षक है। हादसे के बाद मौके पर एएमयू सिक्योरिटी और प्रॉक्टर टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसमें दिख रहा है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।