अलीगढ़ : टप्पल में अग्निपथ योजना के विराेध में भारत बंद का आव्हान, पुलिस प्रशासन अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के टप्पल में अग्निपथ योजना के विरोध में हुए बवाल व रविवार को भारत बंद के आव्हान पर पुलिस प्रशासन रहा हाई अलर्ट पर है। एसएसपी, डीएम के नेतृत्व में हाई अलर्ट क्षेत्र टप्पल, जट्टारी, खैर कस्बे में फोर्स ने बुलडोजर के साथ फ्लैग मार्च किया। टप्पल कांड में उपद्रव करने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में अब तक 9 मुकदमे दर्ज कर 68 लोगों को जेल भेजने के अलावा 2 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा संवाद कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी कोई उपद्रव व कानून का उल्लंघन वालों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया शुक्रवार को टप्पल क्षेत्र में अग्निपथ योजना के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाकर नियंत्रित कर लिया था। उसके बाद टप्पल ,जट्टारी खैर सहित विभिन्न स्थानों को हाई अलर्ट पर कर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर शांति व्यवस्था को कायम रखा जा रहा है। सोमवार को भारत बंद के आव्हान के चलते पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
आज उनके और डीएम के नेतृत्व में हाई अलर्ट वाले क्षेत्र टप्पल, जट्टारी, खैर सहित अन्य स्थानों पर कानून व्यवस्था का जायजा लेने के साथ बुलडोजर और पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी लोगों से संवाद कर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की जा रही है।
अगर इसके बाद भी कोई उपद्रव करेगा या किसी प्रकार से कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। वही टप्पल में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में चार मुकदमे दर्ज करने के साथ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में विभिन्न थानों में अन्य पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। घटना से संबंधित मामलों में अभी तक 11 कोचिंग संचालकों सहित 68 लोगों को जेल भेजा गया है। वहीं 2 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ साक्ष्य संकलन करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किए उपद्रवियों की तलाश करने के साथ सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है।