फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Businessmen besiege MLA to protest Mandi tax

अलीगढ़: मंडी टैक्स के विरोध में व्यापारियों ने किया विधायक का घेराव

Fri, 25 Sep 2020 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Businessmen besiege MLA to protest Mandi tax
मंडी टैक्स के विरोध में विधायक ठाकुर दलवीर सिंह को ज्ञापन देते मंडी व्यापारी। - फोटो : CITY OFFICE
मंडी परिसर में ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क का विरोध कर रहे हैं मंडी व्यापारियों के तेवर और तल्ख हो गए हैं। बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने पूर्व मंत्री एवं बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह का घेराव किया। बड़ी संख्या में विधायक आवास पर पहुंचे व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक ने इस मामले में मुख्यमंत्री और मंडी निदेशक को पत्र लिखकर हरियाणा समेत अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी मंडी टैक्स माफ करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में ढाई प्रतिशत टैक्स के विरोध में मंडी व्यापारी इन दिनों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पांचवें दिन व्यापारियों के तेवर और उग्र हो गए। बृहस्पतिवार को सैकड़ों की संख्या में व्यापारी गल्ला व्यापारी कल्याण समिति के बैनर तले अवंतिका फेस वन में रहने वाले पूर्व मंत्री एवं बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के आवास पर पहुंच गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाहर आए विधायक का घेराव कर लिया। समिति के अध्यक्ष सुरेशचंद्र लोधी ने कहा कि हमने भाजपा के विधायकों को चुना है तो उनको भी हमारी आवाज सरकार तक पहुंचानी चाहिए। हरियाणा एवं पंजाब में मंडी टैक्स चार प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है जबकि उत्तर प्रदेश में ऐसा कुछ किया गया। जो व्यापारियों, किसान व पल्लेदारों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

मंडी के बाहर टैक्स ना होने का फायदा उठाकर बड़ी-बड़ी फ्लोर मिल एवं कंपनियां किसानों के उत्पाद सीधे खरीद रही हैं इससे मंडी में माल की आवक आधी रह गयी है। विधायक ने इस मामले में तत्काल मंडी निदेशक से बात की और उसके बाद मुख्यमंत्री और मंडी निदेशक को पत्र लिखकर मंडी टैक्स खत्म करने का अनुरोध किया। इस मौके पर राहुल उपाध्याय, सतीश सिंह, मुकेश अग्रवाल, महावीर गुप्ता, सोनू प्रताप, संजय गोयल, अनिल अग्रवाल, गोपाल शंकर, राजेश, सुरेश फौजी, कमलेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज अन्य विधायकों का करेंगे घेराव
गल्ला व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेशचंद्र लोधी ने बताया कि शुक्रवार आज अन्य विधायकों का भी घेराव किया जाएगा। व्यापारी इन सभी विधायकों के निवास पर जाकर उनको ज्ञापन सौंपेंगे और मंडी टैक्स खत्म कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed