{"_id":"5d7f30508ebc3e93df422f3d","slug":"aligarh-businessman-looted-and-murdered-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: गल्ला व्यापारी के घर लाखों की लूटपाट और हत्या कर फरार हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: गल्ला व्यापारी के घर लाखों की लूटपाट और हत्या कर फरार हुए आरोपी
Mon, 16 Sep 2019 01:04 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
गल्ला व्यापारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के छर्रा कस्बा में एक व्यापारी के घर में लूटपाट की गई है। आरोपियों ने लूटपाट के साथ ही व्यापारी की हत्या भी कर दी है। यह मामला अलीगढ़ के छर्रा कस्बा के अतरौली रोड का है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि सोमवार सुबह गल्ला व्यापारी सुरेंद्र कुमार गुप्ता के घर में घुस गए और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना सोमवार सुबह 6 बजे की है, जब व्यापारी सुरेंद्र की पत्नी दूध लेने के लिए गई हुई थीं। घटना के दौरान सुरेद्र घर में अकेले ही थे। मौका पाकर बदमाश घर के पिछले दरवाजे से घुस गए और घर में रखे पैसे और कीमती सामान लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोपी डेढ़ लाख रुपए नगद, 300 ग्राम सोना और ढाई सौ ग्राम चांदी लेकर फरार हो गए। जब व्यापारी की पत्नी लौटीं तो पति को मृत हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल कोतवाली मे घटना की तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन