{"_id":"612be69a8ebc3e79f34bd349","slug":"aligarh-buses-going-to-mathura-crowded-scuffle-for-seats-city-office-news-ali271874596","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मथुरा जाने वाली बसों में भीड़, सीट के लिए हुई धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मथुरा जाने वाली बसों में भीड़, सीट के लिए हुई धक्कामुक्की
विज्ञापन
गांधी पार्क बस अड्डे पर मथुरा जाने के लिए उमड़ी भीड़ । सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की धज्जियां बस में
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी के चलते गांधीपार्क बस स्टैंड से मथुरा की बसों में काफी संख्या में यात्रियों ने सफर तय किया। सीट पाने के लिए लोग धक्कामुक्की करते रहे। इतना ही नहीं, जल्दबाजी के चक्कर में लोग ड्राइवर की सीट वाले दरवाजे से भी घुसते नजर आए।
सोमवार को जन्माष्टमी है। त्योहार पर काफी श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन के मंदिरों, धर्मशालाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाते हैं। सोमवार को घोषित अवकाश की वजह से लोगों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिली। ऐसे में अलीगढ़ में काम करने वाले लोग भी अपने घरों को निकले।
भीड़ के चलते सीट पाने के लिए यात्री जद्दोजहद करते रहे। कोई खिड़की से घुसा तो कोई ड्राइवर की तरफ बने दरवाजे से। सीट न मिलने पर लोगों ने खड़े होकर सफर किया। जब भीड़ सामान्य रहती तो 15 और 30 मिनट के अंतराल पर लगातार बसें चल रही हैं। भीड़ बढ़ने पर दस मिनट में मथुरा के लिए बस रवाना कर दी गई। एआरएम योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सवारियों की संख्या सामान्य है। जरूरत पड़ने पर लगातार आठ-आठ बस एक साथ रवाना कर देते हैं।