फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BSc, BCom, BA Honors entrance exam in AMU today

अलीगढ़ : एएमयू में बीएससी, बीकॉम, बीए ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा आज

Tue, 21 Sep 2021 06:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: BSc, BCom, BA Honors entrance exam in AMU today
अभिभावकों के साथ एएमयू प्रवेश परीक्षा देने के लिये अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते छात्र छ? - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में लंबे समय के बाद शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश परीक्षाएं 19 सितंबर से शुरू हो रही हैं। रविवार को बीएससी, बीकॉम, बीए ऑनर्स के पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कार्यवाहक प्रॉक्टर डॉ. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि रविवार को होने वाली प्रवेश परीक्षा में 17567 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। कुल 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीएससी और बीकॉम की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पहली पाली में संचालित की जाएगी। बीए ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा दूसरी पाली 3 बजे से 5 बजे तक होगी। प्रॉक्टर कार्यालय का 152 कर्मियों का सुरक्षा स्टाफ व्यवस्था में तैनात रहेगा।
विज्ञापन

बीएससी के लिए बनाए गए केंद्र
- विमेंस कॉलेज, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, इंजीनियरिंग कॉलेज, जेएन मेडिकल कॉलेज, एसटीएस स्कूल फैकल्टी ऑफ थियोलॉजी, एएमयू गर्ल्स स्कूल, अहमदी स्कूल फॉर विजुअली चैलेंज्ड, सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज, लेक्चर कांप्लेक्स साइंस फैकल्टी, सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ मैथ, डिपार्टमेंट ऑफ एजूकेशन, सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ जियोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ़ बॉटनी, डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स, वूमेंस पॉलिटेक्निक, डिपार्टमेंट ऑफ उर्दू, डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, फिजिकल हेल्थ एजूकेशन डिपार्टमेंट, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, लॉ फैकल्टी, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस, रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी, इकरा पब्लिक स्कूल, फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर, अल बरकात पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र
एमयू कॉलेज, एबीके हाई स्कूल गर्ल्स, एबीके हाईस्कूल बॉयज, डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री, डिपार्टमेंट ऑफ जियोग्राफी, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, सिटी स्कूल, यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, एके तिब्बिया कॉलेज।

बीए की प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र
विमेंस कॉलेज, फैकल्टी ऑफ आर्ट, इंजीनियरिंग कॉलेज, एसटीएस स्कूल, एएमयू गर्ल्स स्कूल, सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज, लेक्चर कांप्लेक्स साइंस फैकल्टी, डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स, वीमेंस पॉलिटेक्निक, एएमयू सिटी स्कूल, एबीके हाई स्कूल गर्ल्स, एबीके हाई स्कूल ब्वायज, डिपार्टमेंट ऑफ ज्योग्राफी, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed