फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Bringing Priyanka Gandhi's message to the public

अलीगढ़ : प्रियंका गांधी के संदेश को जनता तक पहुंचाया

Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Bringing Priyanka Gandhi's message to the public
सासनी गेट पर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में स्कूटी लेकर चलते पूर्व एमएलसी विवेक बसंल पूर्व सांसद - फोटो : CITY OFFICE
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा शुरू की गई प्रतिज्ञा यात्रा शनिवार को अलीगढ़ पहुंची। अलीगढ़ में यह यात्रा मडराक से शुरू हुई। यहां पर लोधा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीके सिंह तोमर के संयोजन में एक किसान पंचायत हुई। इसके बाद यात्रा गांव मुकुंदपुर होती हुई सराय हरनारायण पर पहुंची। यहां पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हनी यादव के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद सासनी गेट चौराहे पर भी यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन

यात्रा का हाथरस अड्डे, सराय सुल्तानी, दुबे के पड़ाव, रामघाट रोड, मैरिस रोड आदि पर भी स्वागत किया गया। यात्रा मैरिस रोड होते हुए केला नगर चौराहे, दोधपुर चौराहे, यूनिवर्सिटी सर्किल होते हुए सेंटर प्वाइंट पहुंची। इसके बाद यात्रा को हाथरस के लिए रवाना कर दिया गया। यात्रा का संचालन प्रदेश सचिव एवं अलीगढ़ प्रभारी सचिव मुकेश धनगर ने किया।
विज्ञापन

यात्रा में व्यापार प्रकोष्ठ के महासचिव मुकेश वार्ष्णेय, युवा नेता आमिर मुन्तजिर, आजम कुरैशी, पार्षद राजू पासवान, वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार, राजकुमार चौहान, नेता रामकुमार शर्मा, संतोष मिश्रा, प्रदीप रावत, विनय गुप्ता, जितेंद्र सिंह, लोकेश उपाध्याय, शहर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, हिमांशु, दिनेश, सुषमा शर्मा, विनोद प्रियदर्शी, पार्षद बिजेन्द्र सिंह, पूर्व महिला सचिव यज्ञा अग्रवाल, तेजवीर बघेल, व्यापारी नेता राशिद अली, सिविल लाइन व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नवेद खान, अमीर निशां व्यापार मंडल अध्यक्ष मो सलमान, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed