फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BJP leaders who come to ask for votes, oppose them

अलीगढ़: वोट मांगने आए भाजपा नेता तो उन्हें गांव से खदेड़ दें

Fri, 19 Mar 2021 04:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा (अलीगढ़) 
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा (अलीगढ़)  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Mar 2021 04:17 PM IST
सार

  • गांधी स्मारक पार्क में धरने पर बैठे किसानों ने कही यह बात
  • एक मत होकर किया प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
Aligarh: BJP leaders who come to ask for votes, oppose them
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कृषि कानूनों को विरोध में गांधी स्मारक पार्क में बृहस्पतिवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। धरने में शामिल किसानों ने एक मत होकर कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा नेता वोट मांगने आएं तो उन्हें गांव से किसान खदेड़ना शुरू कर दें। यह लड़ाई आर पार की हो चुकी है। 

विज्ञापन


किसानों ने कहा कि इतिहास गवाह है किसानों के आंदोलन को कोई भी दबा नहीं पाया है, जब किसान उठता है तो फिर किसी के दबाव में झुकता नहीं है। सरकार कहती है कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी है, लेकिन सरकार उसे तोड़ने का काम कर ही है। धरने में किसानों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा के नेता वोट मांगने के लिए आए तो उन्हें गांव से किसान खदेड़ना शुरू कर दें। यह लड़ाई आर-पार की हो चुकी है। सरकार अपनी नाक नीचे करने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


जबकि उसे सत्ता में बैठाने वाले किसान व मजदूर ही थे। धरने पर कैप्टन हरपाल सिंह, जगराम सिंह, सुल्तान सिंह, विजय पाल सिंह, रोहताश सिंह, देवेंद्र सिंह तारापुर, मास्टर उदयवीर सिंह, राकेश प्रधान, रवीकरन सिंह, मास्टर महावीर सिंह, रन सिंह, कमल सिंह, श्यामवीर सिंह, अशोक फौजदार, दिनेश चन्द, महेंद्र सिंह, कुंजीलाल गौतम, करतार सिंह, मास्टर केवल सिंह, रामवीर सिंह, नाहर सिंह, शिव सिंह, मास्टर किंगकांग सिंह, भजनलाल, पूरन सिंह, कर्मवीर सिंह, नगेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, रतन सिंह, सत्येंद्र सिंह, रोशनलाल, बच्चू सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू हरपाल गुट ने किया धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
बृहस्पतिवार को भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन बीडीओ गोंडा को सौंपा। धरना देने वालों ने मांग है कि बैंक, रेल, सड़क मार्ग, नहर, नदी, एयरपोर्ट को मुनाफाखोरों के हाथों सौंप कर आम जनता को लूटने वाले कानून समाप्त होने चाहिए। नये कृषि कानून को सरकार वापस ले। 


रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल को आधे भाव पर बेचा जाए। गोंडा व इगलास में गेहूं खरीद केंद्र शुरू किये जाएं। धरने की अध्यक्षता हुकम चंद शर्मा व संचालन हरेंद्र सिंह ने किया।  इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह, प्रकाश कुमार, राज कुमार, बनवारी लाल, गोपाल सिंह, पूरनमल शर्मा, रतन सिंह, सेवानंद, वीरेंद्र सिंह, पूरनमल गौतम, ढक्कन सिंह, महावीर सिंह, ओंकार सिंह, रघुवीर सिंह, प्रवेश कुमार, सुग्रीव सिंह, महीपाल सिंह, विजयपाल सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed