फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BJP also gave Tahrir in fight in election debate

अलीगढ़ : चुनावी बहस में मारपीट में भाजपा ने भी दी तहरीर

Sun, 09 Jan 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: BJP also gave Tahrir in fight in election debate
रामलीला मैदान में एक टीवी चैनल की डिवेट के दौरान हुई मारपीट के बाद थाना गांधी पार्क में कार्यवाही - फोटो : CITY OFFICE
रामलीला मैदान में शुक्रवार देर रात टीवी चैनल की बहस में हुई मारपीट के मामले में शनिवार को भाजपा की ओर से भी तहरीर दे दी गई है। दोपहर में युवा मोर्चा की अगुवाई में तमाम भाजपाई थाने पहुंचे, जहां भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज की ओर से तहरीर दी गई, जिसमें मारपीट, लूट, अभद्रता तक के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस की ओर से सीसीटीवी के आधार पर जांच की बात कही है। अभी दोनों ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। शुक्रवार देर शाम टीवी चैनल की बहस में सपा व भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। जमकर मारपीट हुई थी और कुर्सियां भी फेंकी गई थीं। हालांकि रात में ही सपा नेताओं की ओर से तहरीर दी गई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

दोपहर में भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता की अगुवाई में तमाम भाजपाई व भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज थाने पहुंचे, जहां संजू की ओर से तहरीर दी गई, जिसमें आरोप है कि सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी व सपा नेता सलमान शाहिद की मौजूदगी में उनके इशारे पर सपा नेता राजेश सैनी, अर्जुन सिंह, मुंतजिम किदवई, कौशल दिवाकर, आमिर आबिद, मनोज यादव, रंजीत चौधरी, आरिफ सिद्दीकी आदि ने अनुसूचित नेता संजू बजाज, हर्षद हिंदू आदि से मारपीट की, अमित गोस्वामी के जेब से नकदी लूट ली और पूर्व मेयर शकुंतला भारती सहित अन्य महिला नेत्रियों से अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने तहरीर लेकर उन्हें उचित आश्वासन दिया। इस दौरान शिकायत करने वालों में उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी, आदर्श राज सिंह, विक्रम राठौर, मीनेष भारद्वाज,प्रतीक शर्मा,पीयूष सिंघल मंत्री अक्षय सिंह, हर्षद हिन्दू, शशांक पंडित, संदीप दुबे, मान सिंह फौजदार, मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, यश गोयल, अभिनव सक्सेना नमन रत्नागर, यश गुप्ता, वेदांश, अभिनव पाराशर, ध्रुव आदि उपस्थित रहे। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार दोनों तहरीरों पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
- दलित होने के नाते भाजपा मेरा उत्पीड़न कर रही है। पहले तो मुझ पर भाजपाइयों ने जानलेवा हमला किया। योगी पुलिस ने हमारा मुकदमा दर्ज करने बजाय हम पर ही सत्ता के दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। - कौशल दिवाकर महानगर अध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी
-10 मार्च को इनकी विदाई तय है। सत्ता खोने के डर से भाजपा के लोग मारपीट और जानलेवा हमले पर उतारू हैं। पुलिस सत्ता के दबाव में अपराधियों को जेल भेजने के बजाय उनका संरक्षण कर रही है और पीड़ित समाजवादियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। - अर्जुन सिंह भोलू राष्ट्रीय सचिव सपा छात्र सभा

- समाजवादी पार्टी के लोगों ने गुंडई कर बहस में भाजपा की उपलब्धियों को बता रहे लोगों को बोलने से जबरन रोका। आपत्ति करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मारने पर उतारू हो गए तो युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनकी ही भाषा में जवाब देकर बता दिया। युवा मोर्चा का कार्यकर्ता छेड़ता नहीं है तो मतलब ये नहीं है कि डरता है, कौन दोषी है ये सब वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में स्पष्ट हो जाएगा। -अमन गुप्ता अध्यक्ष भाजयुमो महानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed