फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Barati stuck in Atrauli due to lockdown stay at bride home since 19 days

अलीगढ़ : लॉकडाउन के चलते अतरौली में फंसे बराती, 19 दिन से हैं दुल्हन के घर

Sat, 11 Apr 2020 04:40 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 11 Apr 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Barati stuck in Atrauli due to lockdown stay at bride home since 19 days
बरातियों के एक समय के भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

अतरौली कोतवाली के गांव विधीपुर में लॉकडाउन के चलते शादी के 18 दिन बाद भी दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी है। बरात में आए 12 लोग भी 21 मार्च से यहीं फंसे हैं। रिजर्वेशन के लिए लगातार अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन यहां से निकलने के लिए रिजर्वेशन तक नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन की टीम भी यहां रुके लोगों को एक टाइम का खाना आदि मुहैया करा रही है। एक समय का खाना घरवालों की तरफ से मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी सभी का चेकअप किया जो पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। कोतवाली के गांव विधीपुर निवासी नरपत सिंह आर्य की बेटी सावित्री आर्य की शादी 22 मार्च को थी। बरात झारखंड के जिला धनबाद तहसील तोपचांची गांव वैलमी से आई थी। दूल्हा के परिवार के नौ भाई व तीन बहनें 21 मार्च की रात करीब नौ बजे बरात लेकर विधीपुर पहुंचे।
विज्ञापन


22 मार्च को दूल्हा विजय कुमार आर्य पुत्र रामनाथ के साथ सावित्री आर्य की शादी की रस्में पूरी कराई गईं। उधर, 21 मार्च को रात आठ बजे प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में एक दिन का कर्फ्यू लगा दिया था। उम्मीद थी कि 23 मार्च को कर्फ्यू खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन समेत सभी 13 लोगों की वापसी का रिजर्वेशन भी 23 मार्च का था। लेकिन उसके बाद 21 दिन का लॉकडाउन हो गया और तभी से सभी वाहन भी बंद हैं। बरातियों व घरातियों को उम्मीद थी कि यहां से निकलने का कुछ न कुछ रास्ता अवश्य निकलेगा। लेकिन निजी वाहन से भी यहां से निकलना मुश्किल हो गया है।


रेलवे कर रहा चार-चार लोगों का रिजर्वेशन
नरपत सिंह आर्य ने बताया कि रेलवे स्टेशन आकर संपर्क किया गया तो पता चला कि रेलवे से ऑनलाइन रिजर्वेशन हो रहे हैं। एक बार में चार लोगों का ही रिजर्वेशन संभव है। ऑनलाइन भी कराने के बाद अभी तक रिजर्वेशन नहीं हो सका है। अब लॉकडाउन की तिथि आगे बढ़ती देख यहां रुके लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed