{"_id":"6158bf3e8ebc3e2894535530","slug":"aligarh-bapu-stopped-the-british-attack-on-the-shield-of-non-violence-city-office-news-ali274749742","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बापू ने अहिंसा की ढाल पर अंग्रेजों के प्रहार को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बापू ने अहिंसा की ढाल पर अंग्रेजों के प्रहार को रोका
विज्ञापन
गांधी जयंती पर धर्म समाज महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ?
- फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला फाउंडेशन, डीएस कॉलेज व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के श्री प्यारेलाल सभागार में गांधी जयंती पर शनिवार को ‘देश की आजादी में गांधीजी के योगदान’ विषय पर विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में छात्र हिमांशु कुशवाहा, राजेश कुमार, कुणाल जैन, यतेंद्र राज, प्रवीन कुमार, नितिन भारद्वाज, विशाल पाल, छात्रा स्मृति सक्सेना, प्रतिभा चौधरी, जीतू चौधरी, पूर्व छात्रा सुषमा आर्या ने कहा कि गांधी जी का कृतित्व व व्यक्तित्व गजब का रहा है।
विद्यार्थियों ने कहा कि देश की आजादी में गांधीजी का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और धैर्य के बूते अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। अहिंसा को उन्होंने ढाल बनाकर अंग्रेजों के प्रहार को रोका। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने कहा कि गांधीजी हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
कॉलेज के चित्रकला विभाग की अध्यक्ष व राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता ने कहा कि गांधीजी अहिंसा के प्रतीक हैं तो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ईमानदारी की प्रतिमूर्ति हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. हृदेश कुमार, नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी तन्वी, छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।